शोक सभा में शामिल होकर लौट रही अभिनेत्री की कार सड़क हादसे का शिकार, बाइक को मारी टक्कर, मोना सेन समेत तीन घायल

The car of the actress returning after attending a condolence meeting met with a road accident, hit a bike, three people including Mona Sen injured

शोक सभा में शामिल होकर लौट रही अभिनेत्री की कार सड़क हादसे का शिकार, बाइक को मारी टक्कर, मोना सेन समेत तीन घायल

कोंडागांव : राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार की दोपहर को कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर हो गई, इस हादसे में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. 
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के घर शोक सभा में शामिल होने के लिए आ रही कि पेट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक से उनकी कार की टक्कर हो गई. इस घटना में मोना सेन के साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गए. 
हादसे के बाद मोना सेन के ड्राइवर ने अपनी ही गाड़ी से दोनों घायलों को फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां तीनों का इलाज जारी है. हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व धरसीवा विधायक देवजी भाई पटेल और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मोना सेन सैंकड़ों फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं. बचपन में सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. मगर शिक्षक पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी ये सब करे. मोना सेन ने एक इंटरव्यू में बताया कि अपनी जिंदगी का पहला शो करने के लिए मुझे रात के अंधेरे में घर की बाड़ी से कूदकर चाचा के साथ बाइक पर बैठकर जाना पड़ा था. बेहद घबराई हुई थीं. जी जान लगाकर प्रस्तुति दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB