तालाब के मेड़ में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की दबकर मौके पर हुई मौत, दुसरे हादसे में पलटा इंजन, युवक की गई जान, दोनों गांव में पसरा मातम
The driver died on the spot after being crushed when the tractor overturned on the pond's embankment, in the second accident the engine overturned, a young man died, mourning spread in both the villages
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत आमगांव और धौंराभांठा के बीच निर्माणाधीन तालाब के पास टैक्टर पलटने से डाईवर की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे से परिवार और गांव में मातम पसर गया है. यह मामला तमनार थाना क्षेत्र इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव निवासी राजेन्द्र सिदार पिता घुराऊ सिदार उम्र 32 साल अपने खेत जुताई कर घर लौट रहा था. शाम करीब 6 बजे धौंराभांठा से पार होकर निर्माणाधीन तालाब के ऊपर रोड़ पर बोलेरो वाहन को साईड देने के चक्कर में टैक्टर का पहिया रोड़ से उतरा. सड़क से उतारते ही ट्रेक्टर अनियंत्रित हुआ और पलट गया. टैक्टर के पलटने से ड्राइवर राजेन्द्र सिदार इंजन मे दब गया. जिससे मौके पर मौत हो गई.
इस हादसे की जानकारी जैसे लोगों को हुई देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने टैक्टर के निचे दबे ड्राइवर के शव को कड़ी मसक्कत से बाहर निकाला. ट्रेक्टर इंजन में फसे मृतक ड्राइवर कि पहचान राजेंद्र सिदार के रुप मे करते हुए हादसे की खबर परिजनों और पुलिस को दी गई. तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे जांच मे जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रैक्टर का पलटा इंजन, युवक की गई जान
सरगुजा : सरगुजा जिला के बतौली थाना क्षेत्र के दुरस्त ग्राम पंचायत बासाझाल कदमहुआ में बड़ा हादसा हो गया. फंसे ट्रैक्टर को निकाल कर युवक पथरीली रास्ते में ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. जिससे युवक इंजन में ही दब गया और तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे की खबर सुनकर परिजन सदमे है. बतौली पुलिस ने मृग कायम कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बतौली के ग्राम पंचायत साल्हयाडीह निवासी सुनील पैंकरा पिता रामकुमार पैंकरा उम्र 38 साल अपनी ट्रैक्टर जान डियर को लेकर ग्राम पंचायत बासाझाल के पहाड़ी क्षेत्र ग्राम कदमहुआ खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के लिए शाम 4 बजे गया था.
फंसा ट्रैक्टर मृतक के चाचा रघुबीर पैंकरा का था. जिसे निकालने के बाद मृतक वापस घर जा रहा था. इसी दौरान मृतक सुनील पैंकरा पथरीली रास्ते में ट्रैक्टर को संभाल नहीं पाया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चारों चक्का ऊपर हो गया. जहां मृतका मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे की खबर उसके चाचा रघुबीर ने गांवों वालों और परिजनों को दी.
जहां हादसे की खबर पर बतौली पुलिस मौके पर पहुंची. और पलटे ट्रैक्टर को सीधा कर मृतक सुनील का शव बाहर निकाला गया. जिसे पोस्टमार्डम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली भिजवाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



