बुजुर्ग आदिवासी दंपति को अब तक नहीं मिला आवास योजना का लाभ, परिवार झोपड़ी में गुजर बसर करने को मजबूर
The elderly tribal couple has not yet received the benefit of the housing scheme the family is forced to live in a hut
नवापारा राजिम : सूबे में डबल इंजन भाजपा की सरकार और प्रदेश का मुखिया आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार होने के बाद भी आदिवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाना बड़े दुर्भाग्य का बात है.
वहीं एक तरफ सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए कई योजनाएं चलाकर आदिवासियों को मुख्य धारा में शामिल करने की बात कही जाती है. तो वहीं दूसरी तरफ समाज के लोगों को इन योजनाओ से वंचित किया जा रहा है. जिससे अब भी वह कच्चे व झोपड़ी नुमा मकानों में अपना जीवन यापन, गुजर बसर कर रहे हैं.
इसके बाद भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अफसरों द्वारा उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.l आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 2 खोली पारा में आदिवासी बुजुर्ग दंपति गीता बाई ध्रुव उम्र 60 साल जो कि अपने पति के साथ ही झोपड़ी में रह रही हैं. गीता बाई की बेटिया हैं जिनकी शादी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ मिले इस मकसद को लेकर योजना शुरु की गई थी. लेकिन बड़ी विडंबना है कि इस योजना का लाभ नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा की गीता बाई ध्रुव जो कि पिछले कई साल से वार्ड नंबर 2 में रह रही हैं. उन्हें आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है.
इस बारे में उन्होंने बताया की पक्का घर नहीं होने से बारिश के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब से आवास योजना आया है तब से आवास के लिए आवेदन 3 से 4 बार आवेदन जमा करने के बाद भी उनका नाम नहीं आया है. आवास के लिए मैंने एक बार फिर से और फार्म भरा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
वहीं आवास योजना में शासन के द्वारा बनाए गए नए नए नियमो में कई तरह के दस्तावेजों के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं. सरकार की मंशा क्या है? यह समझ से परे है. जिम्मेदार जनप्रतिनिधि वोट मांगने घर घर जाकर वोट तो जरुर ऐसे गरीब लोगों से बटोर लेते हैं लेकिन इनकी हालात को नजर अंदाज कर देते हैं. इससे उन पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है.
विगत वर्षों में पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव होने हैं. चुनाव पर चुनाव हो रहे हैं. वहीं आदिवासी दंपति का आवास का सपना पूरा कब होंगा? यह एक यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है.
इस मामले को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मिडिया के के जरिए गीता बाई ध्रुव के बारे में जानकारी मिली है और अभी प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का कार्य प्रगति पर है और मैं इसे तत्काल चेक करवाता हूं और पात्र होंगी तो निश्चित रुप से आवास का लाभ मिल जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



