पुलिस को गुमराह करने वाले पिता-चाचा ही निकले हत्यारे, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी पिता और चाचा दोनों गिरफ्तार

The father and uncle who misled the police turned out to be the murderers, the police solved the mystery within 24 hours, both the accused father and uncle were arrested

पुलिस को गुमराह करने वाले पिता-चाचा ही निकले हत्यारे, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी पिता और चाचा दोनों गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली जिले के ग्राम कंचनपुर में बेटे के कत्ल करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शिवचरण श्रीवास उम्र 55 साल और राजेन्द्र श्रीवास उम्र 40 साल, जो क्रमशः मृतक भोला श्रीवास के पिता और चाचा हैं. मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर इस अज्ञात हत्या की गुत्थी सुलझा ली.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने  मामले की खुलासा करते हुए बताया कि 23 अप्रेल 2025 के रात करीब 11 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी शिवचरण श्रीवास ने ग्राम कोटवार के घर जाकर बताया कि मेरा लड़का भोला श्रीवास घर के आंगन मे लहू-लुहान पड़ा है. तब घर जाकर देखने पर शिवचरण का लड़का भोला श्रीवास अपने घर के आंगन मे लहू लुहान पड़ा था. उसके सिर मस्तक, पीठ, पैर, हाथ, भुजा मे लाठी जैसे किसी वस्तु मारपीट करने पर गंभीर चोट लगा है और उसकी मौत हो गई है. किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भोला श्रीवास को मारपीट कर हत्या कर दिये हैं..
ग्राम कंचनपुर का ग्राम कोटवार की रिपोर्ट पर 24 अप्रेल 2025 के रात 2.40 बजे थाना पथरिया मे खबर मिलने पर मर्ग कायम कर अपराध क्र. 78/25 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का जुर्म दर्ज कर मामला जांच मे लिया गया.
पथरिया पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये परिजनो तथा गवाहो का बयान लिया गया. जांच के दौरान मृतक भोला श्रीवास का अक्सर अपने पिता शिवचरण से झगड़ा विवाद का होना पता चला. जिस पर मृतक भोला श्रीवास के पिता शिवचरण को मनोवैज्ञानिक ढंग से पुछताछ कर बयान लिया गया.
जिसमे बताये कि मेरा लड़का भोला श्रीवास (मृतक) हमेशा मुझे शराब पीकर गाली गलौज करता था. 23 अप्रेल 2025 को रात करीब 9 बजे लड़का भोला श्रीवास शराब पीकर घर आया और शिवचरण (पिता) को गाली गलौज करते उसके गला को पकड़ लिया. जिस पर गाली गलौज को सुनकर शिवचरण का भाई राजेन्द्र श्रीवास आकर गाली क्यो दे रहे हो कहकर भोला श्रीवास को हाथ झापड़ से मारपीट किया. फिर गुस्सा मे आकर शिवचरण के द्वारा आंगन मे रखे बांस के डण्डा से लड़का भोला को 5-6 डण्डा मारना बताये. जिससे लड़का भोला जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खुन निकलने लगा. उसके बाद छोटे भाई राजेन्द्र श्रीवास के द्वारा डण्डा को छिपा देना बताये.
मृतक भोला श्रीवास का डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्टमिलने पर मामले मे आरोपीगण के खिलाफ धारा 238 (ख), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई. वारदात में इस्तेमाल डण्डे को ग्राम खैरझिटी रोड मे पुलिया के नीचे छिपाकर रखे राजेन्द्र श्रीवास के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया.
आरोपीगण के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी 1. शिवचरण श्रीवास पिता दादुराम उम्र 55 वर्ष (मृतक का पिता) 2. राजेन्द्र श्रीवास पिता दादु राम उम्र 40 वर्ष (मृतक का चाचा) दोनो निवासी कंचनपुर थाना पथरिया दोनो आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 78/25 धारा 103(1), 238 (ख), 3(5) बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB