स्टेटस और DP बोलकर सुनाई आखिरी दास्तान, फिर पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला प्रेमी, पास ही मृत मिली प्रेमिका, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
The final story was told using a status and DP. The lover was then found hanging from a tree, and the girlfriend was found dead nearby. Suicide was suspected after the murder.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कोल्हनझड़िया चौकी क्षेत्र के माटीपहाड़ छर्रा गांव में प्रेमी युगल के शव संदिग्ध हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूलता मिला. जबकि युवती का शव नीचे मृत हालत में पड़ा था.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना से कुछ ही घंटे पहले युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर स्टोरी और DP अपडेट किया. स्टोरी में उसने अपने और प्रेमिका के रिश्ते के बीच किसी तीसरे के आने का जिक्र किया था. अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यही विवाद इस दर्दनाक अंत की वजह बना?
पुलिस ने मृतकों की पहचान चूड़ामणि पैंकरा (निवासी टांगरगांव, थाना कांसाबेल) और सुनीतिला पैंकरा उम्र 25 साल निवासी माटीपहाड़ छर्रा) के रुप में हुई है. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग लंबे समय से चल रहा था और युवक अक्सर युवती के घर आया-जाया करता था. घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली. हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि यह महज प्राथमिक अंदेशा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों (फेसबुक स्टोरी, कॉल रिकॉर्ड) के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.
गांव में यह मामला अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है. क्या यह महज आत्महत्या है या फिर इसमें किसी तीसरे शख्स की भूमिका भी रही? पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



