पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर ACB ने लिया एक्शन, महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत की दूसरी किस्त 8 हजार रुपये लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
ACB took action on petrol pump owner's complaint, woman inspector arrested red handed while taking second installment of bribe of Rs 8,000
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नापतौल विभाग में छापा मारा. इस दौरान सहायक जन सूचना अधिकारी कु. ओलिभा किस्पोट्टा को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक यघरघोड़ा तहसील के नवापारा स्थित अमर फ्यूल्स में महिला निरीक्षक ने जांच की थी, जांच में गड़बड़ियां पाए जाने पर कार्रवाई का डर दिखा पेट्रोल पंप के संचालक से 18 हजार रुपए की मांग की गई थी. पहली किस्त दस हजार रूपये महिला निरीक्षक ले चुकी थी.
दूसरी किश्त आठ हजार रुपये लेने वाली थी.
ओलिभा किस्पोट्टा द्वारा आये दिन पैसों की मांग से परेशान पंप संचालक ने मामले की शिकायत बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी. जिसके बाद ट्रैप का आयोजन कर दस सदस्यीय एसीबी टीम ने रायगढ़ में रेड मारी और आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते नापतौल विभाग की निरीक्षक ओलिभा क्रिस टोप्पो को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. फिलाहल एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
एक जानकारी के मुताबिक नापतौल विभाग की महिला इंस्पेक्टर ओलिभा किस्पोट्टा करीब 8 सालों से रायगढ़ में जमी हुई थी. जब भी उसका तबादला होता. वह या तो स्टे ले लेती. या फिर लंबी छुट्टी लेकर दोबारा यहीं पदस्थापना करा लेती. नापतौल के मामले में व्यापारियों से वसूली करने को लेकर यह महिला अधिकारी काफी मशहूर रही. उसकी बार-बार की वसूली से व्यापारी काफी परेशान थे. आखिरकर एक कारोबारी ने हिम्मत कर ACB में शिकायत कर दी और यह महिला रिश्वतखोरी के मामले में ही पकड़ ली गई. बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में नापतौल विभाग में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी इसी तरह व्यापारियों से वसूली में लगे रहते हैं. बहरहाल ACB की इस कार्रवाई के बाद इनकी इस तरह की हरकतों पर रोक लगेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



