नगर पंचायत की पार्षद के पति ने फांसी लगाकर दी जान, वार्ड में पसरा मातम, कारण अज्ञात, इधर छात्र ने 11वीं में फेल होने पर बैराज से कूदकर किया सुसाइड

The husband of a municipal councilor hanged himself, causing mourning in the ward, the reason unknown. Meanwhile, a student committed suicide by jumping from a barrage after failing in the 11th grade.

नगर पंचायत की पार्षद के पति ने फांसी लगाकर दी जान, वार्ड में पसरा मातम, कारण अज्ञात, इधर छात्र ने 11वीं में फेल होने पर बैराज से कूदकर किया सुसाइड

नगर पंचायत की पार्षद के पति ने फांसी लगाकर दी जान
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर पंचायत से दुखद खबर सामने आई है. वार्ड नम्बर 12 की पार्षद के पति भोला वर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है. मृतक भोला वर्मा पलारी नगर पंचायत के वार्ड 12 की पार्षद के पति थे. जनप्रतिनिधि के परिवार में हुई इस घटना से नगरवासी स्तब्ध हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि भोला वर्मा ने किन हालातों में यह कदम उठाया. खबर मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

11वीं में फेल होने पर बैराज से कूदकर किया सुसाइड
जांजगीर-चांपा : मंगलवार शाम से लापता शिवम के लौट के आने के सारी उम्मीदें उस समय खत्म हो गई जब गुरूवार सुबह कुदरी बैराज के पास पानी में उसका शव दिखा। 40 घंटे से उसकी तलाश की जा रही थी. उसके वाटसएप मैसेज, चश्मदीद ऑटो चालक और दोस्तों से बातचीत से यह अंदेशा था कि उक्त युवक ने कुदरी बैराज से नदी में छलांग लगाई है. लेकिन एक आस भी थी कि हो सकता है कि उसने अपना इरादा बदल लिया हो लेकिन किस्मत को यही मंजूर था.
बताते चले कि शंकर नगर निवासी शिवम साहू लायंस स्कूल चांपा में कक्षा 11वीं (गणित) का छात्र था. मंगलवार शाम करीब 4 बजे से लापता था. चश्मदीदों और दोस्तों के मुताबिक शिवम अपने मित्रों से यह कहकर निकला था कि वह परीक्षा में कामयाब नहीं हो पाया. इसलिए वह कुदरी डेम (बैराज) में जान देने जा रहा है.
घटना के समय बैराज से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने छात्र को अपना मोबाइल फेंककर पानी में कूदते देखा. चालक ने फौरन इसकी खबर वहां तैनात प्लांट के चौकीदार को दी और मंगलवार शाम से ही लापता छात्र की तलाश हो रही थी. जिला आपदा प्रबंधन की टीम और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शाम को अंधेरे के कारण रेस्क्यू बंद किया गया. बुधवार सुबह नदी में नहाने आये लोगों ने उसकी लाश को देखा और इसकी खबर दी. शव बाहर निकालकर उसे परिजनों को सौपा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t