शादी के 8 दिन बाद किसी और के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन, ससुराल पक्ष झेल रहा सामाजिक बहिष्कार का दंश, कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

The newly wed bride ran away with someone else 8 days after marriage, the in-laws are facing the brunt of social boycott, appealed to the collector for justice

शादी के 8 दिन बाद किसी और के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन, ससुराल पक्ष झेल रहा सामाजिक बहिष्कार का दंश, कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर/बिल्हा : बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के अकलतरी गांव का एक परिवार इन दिनों समाजिक कुरीति का शिकार हो गया है. इस परिवार की गलती सिर्फ इतनी है कि उसने इनके लड़के का शादी एक युवती से हुई जो सिर्फ आठ दिन रहने के बाद किसी दूसरे लड़के के साथ भाग गई. जिस पर बिना समाज के पदाधिकारियों को सूचित किए बगैर ही दोनो परिवारों ने आपस में बैठक कर लिया जिससे नाराज होकर समाज के पदाधिकारियों इसके बाद उनके पूरे परिवार को सामाजिक बहिष्कार की सजा सुना दी गई.
इतना ही नहीं अभी पीड़ित के बड़े भाई का देहांत हो जाने के बाद समाज के लोगों को इनके घर आने से मना कर दिया गया. जिससे इनका पूरा परिवार कई तरह की समस्याओं से काफी दिनो से जूझ रहा है. समाज के लोग उनसे दूरी बना चुके हैं. यही नहीं उन्हें मानसिक रुप से अनावश्यक प्रताड़ित किया जा रहा है. जिससे परेशान होकर व्यक्ति कलेक्टर के द्वार में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचा है.
पीड़ित देवी प्रसाद धीवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर सचिव पवन धीवर एवं कोषाध्यक्ष सतीश धीवर ने सामाजिक बहिष्कार किया है और उनसे बेटी का रिश्ता तोड़ दिया है. सभी समाज के लोगों को इनसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB