डीआरजी जवान की पत्नी ने पति से अफेयर के शक में करवा दी छात्रा की हत्या, 50 हजार की सुपारी, दो साल बाद मिली लाश, मां-बेटी गिरफ्तार, एक फरार

The wife of a DRG soldier had a student murdered on suspicion of an affair with her husband, a contract killing of 50,000 rupees, the body was found two years later, the mother and daughter are arrested, and one is absconding.

डीआरजी जवान की पत्नी ने पति से अफेयर के शक में करवा दी छात्रा की हत्या, 50 हजार की सुपारी, दो साल बाद मिली लाश, मां-बेटी गिरफ्तार, एक फरार

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी जवान की पत्नी कमली करटम ने पति के अफेयर के शक में कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर हत्या करवा दी. आरोपी महिला ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर युवती की हत्या की साजिश रची थी. आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा का मुंह और गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से गांव ले जाया गया और घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया. पुलिस ने मामले में कमली करटम उम्र 40 साल और डीआरजी जवान की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बोरे में दबा कंकाल भी बरामद किया गया है. वहीं मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जवान पांडू करटम तोयलंका का रहने वाला है. उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. कमली करटम उसकी दूसरी पत्नी है. कमली को शक था कि पांडू का रामदई कश्यप उम्र 22 साल के साथ अफेयर चल रहा है. इसी बीच जून 2024 में रामदई के रिश्तेदारों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने शुरुआती जांच की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में मामले को दोबारा खोलकर जांच शुरु की गई. पुलिस ने कॉल डिटेल और रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. इस दौरान पता चला कि रामदई का पांडू करटम से लगातार संपर्क था. पूछताछ में सामने आया कि कमली अपने पति और युवती की नजदीकियों से नाराज थी.
पुलिस ने कमली करटम को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांडू की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी उम्र 22 साल को भी गिरफ्तार किया. जिसने वारदात के लिए पिकअप वाहन का इंतजाम किया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर रामदई की हत्या की सुपारी दी थी. वारदात के समय कमली का पति बीज त्यौहार में शामिल होने गांव आया हुआ था. कमली ने लक्ष्मी को दंतेवाड़ा भेजा और रात में फोन कर रामदई की मौजूदगी की जानकारी ली. इसके बाद पिकअप वाहन से हुंगाराम को दंतेवाड़ा भेजा गया. आरोप है कि हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई कश्यप का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को पिकअप वाहन से ग्राम तोयलंका ले जाया गया. जहां घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया. पुलिस ने कमली की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक एक्सपर्ट और गवाहों की मौजूदगी में खुदाई करवाई. मौके से सफेद प्लास्टिक की बोरी से कंकाल बरामद किया गया. इसके बाद अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है.
दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि अफेयर के शक में वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में BNS की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई. पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने लक्ष्मी और कमली करटम को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. आरोपी रिश्तेदार की भी तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t