युवक ने खाई चूहे मारने की दवा, दूसरे मुहल्ला जाने पर लगाया गया प्रतिबंध, आहत होकर किया खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
The youth consumed rat poison, was banned from going to another locality, hurt, tried to commit suicide, admitted in hospital, treatment continues
कोरबा : कुदूरमाल गांव में रहने वाले एक 27 साल के युवक ने सिर्फ इस वजह से जहर का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की. क्योंकि उसके गांव के एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. पीड़ित कृष्ण कुमार पटेल ने जब ऐसा किया तब उसके साथ मारपीट की गई.
मारपीट करने वाले लोग गांव के ही कुछ युवक है. जिनका नाम पीड़ित को पता नहीं है. मारपीट की घटना के बाद नाराज युवक ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



