प्लास्टिक गोदाम में चोरी के मामले का हुआ खुलासा, सामान पिकअप में लोड कर में छिपाकर रखने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Theft case in plastic warehouse revealed, police arrested two accused who had hidden the goods by loading them in a pickup
महासमुंद : महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पंजाबी पारा के एक गोदाम में प्लास्टिक के सामान चोरी करने वाले दो चोरों को सिटी कोतवाली पुलिस ने और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी के सभी सामान बरामद कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को पंजाबी पारा में स्थित पवन पारख के गोदाम से कुछ अज्ञात चोरों ने प्लास्टिक के डिस्पोजल सहित 28 कार्टून में रखे सामान चोरी कर फरार हो गए थे.
इस मामले में पुलिस की टीम को मुखबिर से खबर मिली कि नवीन जगत और मिथुन सोना को घटना के दिन आस पास देखा गया है. मुखबिर के निशानदेही पर उक्त दोनों संदेहियों से पूछताछ हुई.
नाम पता पूछने पर अपना नाम नवीन जगत, मिथुन सोना दोनों पंजाबी पारा निवासी बताया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पारख प्लास्टिक के गोदाम में चोरी का प्लान बनाकर पिकअप वाहन से पारख प्लास्टिक के गोदाम महासमुंद गये और रात करीब 12 बजे पारख प्लास्टिक के गोदाम में लगे कुंडी को एक रॉड डालकर तोड़ा. फिर गोदाम में घुसकर वहां रखे 28 नग कार्टून जिसमें डिस्पोजल भरा हुआ था. उसे दोनों मिलकर बारी-बारी से उठाकर पिकअप वाहन में लोड कर घर के पास खाली मैदान में खड़ा कर छिपाकर रख दिया था. और चोरी के सामान को बेचने की जुगत में लगे थे.
महासमुंद सिटी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने नवीन जगत पिता स्व गोकुल जगत पंजाबी पंजाबी पारा निवासी और मिथुन सोना पिता कीर्तन सोना को गिरफ्तार कर दोनों आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



