सूर्या मॉल में बंद बिजली-पानी के बावजूद अंदर मिले लोग, स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, SEX रैकेट का शक, मालिक और 7-8 युवतियों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही

People found inside Surya Mall despite the electricity and water supply being cut off; police raided a spa center on suspicion of a sex racket, and proceedings to bind over the owner and 7-8 young women were initiated.

सूर्या मॉल में बंद बिजली-पानी के बावजूद अंदर मिले लोग, स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, SEX रैकेट का शक, मालिक और 7-8 युवतियों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही

दुर्ग : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने रेड कार्रवाई की. जांच के दौरान पुलिस को मौके पर किसी तरह की अनैतिक गतिविधि करते हुए कोई नहीं मिला. हालांकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों की शिकायत या पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और वहां मिली युवतियों को बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान स्पा सेंटर के भीतर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले. उनकी भूमिका और गतिविधियों की जांच की गई. इसके बाद युवतियों के खिलाफ भी बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई. ताकि वे भविष्य में किसी अवैध या अनैतिक गतिविधि में शामिल न हों. मॉल प्रबंधन का कहना है कि जिस हिस्से में स्पा सेंटर संचालित है. वह सोल्ड प्रॉपर्टी है.
प्रबंधन की तरफ से वहां बिजली और पानी की सप्लाई भी बंद कर दी गई है. इसके बावजूद अंदर लोगों की मौजूदगी मिलने पर पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और मामले की जांच की. भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने साफ किया कि फिलहाल सेंशेसन स्पा सेंटर में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि शहर में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे सभी ठिकानों पर लगातार चेकिंग और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.
यह कार्रवाई एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर की गई। टीम में सीएसपी निशांत पाठक, डीएसपी (IUCAW) भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?