ग्राहक की तलाश में लगे थे तभी रायपुर पुलिस ने बोल दिया धावा, होटल ओयो में छापेमार कार्रवाई, हिरोइन समेत दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

They were looking for a customer when Raipur police raided the hotel Oyo and arrested both the accused including heroine

ग्राहक की तलाश में लगे थे तभी रायपुर पुलिस ने बोल दिया धावा, होटल ओयो में छापेमार कार्रवाई, हिरोइन समेत दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : आमानाका पुलिस ने टाटीबंध के एक होटल में छापा मारकर दो लोगों को दबोचा है. पंजाब के गुरदासपुर से आकर यहां ठहरे दोनों आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हिरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है.
यह ड्रग्स कारोबार से जुड़ी एक गंभीर घटना है, और पुलिस का मानना है कि आरोपी यहां ड्रग्स बेचने के लिए आए थे. जिसकी कीमत 15 लाख के आसपास बताई जा रही है. दो दिन पहले भी सरोना इलाके में एक महिला समेत दो लोगों को दबोचा गया था. उनसे 20 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी. इन चारों आरोपियों का संपर्क पंजाब के गुरदासपुर इलाके से पाया गया है.
मुखबिर की खबर पर शनिवार को टाटीबंध में हर्षित टॉवर के बगल में स्थित होटल ओयो में छापेमारी करने की खबर है. पुलिस के मुताबिक आरोपी होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे. संभवतः हेरोइन बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे थे. दो दिन पहले जगदीश सिंह पिता महेन्द्र सिंह जाट 25 साल और शीतल राजपूत पति स्व रवि कुमार की गिरफ्तारी की गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

हेरोइन के साथ 6 लोगों की गिरफ्तारी, खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष टीम ने तीन दिन में तीन छापे मारे

रायपुर : वरिष्ठ कार्यालय में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर रायपुर डीआईजी- एसएसपी द्वारा गठित एक विशेष टीम ने तीन दिन में तीन छापे मारे. कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की. जिनमें से 5 पंजाब राज्य से थे. और 201.31 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई, मुखबिर को पुरस्कृत करते हुए लोगों से पुख्ता खबर के साथ आगे आने को आह्वान किया.
स्थानीय थाने की जवाबदारी तय करते हुए मिलने वाली पुख्ता ख़बरों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिया. पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों और सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है.
मिले निर्देशो का पालन करते हुए रायपुर पुलिस को खबर मिली कि पंजाब से अंतर्राज्यीय गिरोह हेरोईन/चिटटा बिक्री करने के लिये रायपुर ला रहा है और हेराईन को अलग-अलग स्थानो पर बांटने वाला है. पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपियो की पतासाजी करने और पकडने के लिए एक विशेष टीम को गठित कर तस्करो की जानकारी/पतासाजी के लिए निर्देशित किया गया.
जिसके द्वारा जानकारी इकठ्ठा करते हुये शहर के अलग-अलग स्थानो से रेड कार्यवाही कर कुल 6 आरोपीगण जिनमें 4 पुरुष और 2 महिला आरोपी को पकड़ा गया. जिसमे से 5 मूलतः पंजाब के निवासी हैं. उनसे कुल 201.31 ग्राम हेरोईन (चिटटा) जुमला कीमत 18,20,156 रुपये जप्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर बारीकी पूछताछ किया गया.
अभियान की कड़ी में अग्रिम कार्यवही में कुछ और आरोपियो के पकडे जाने की भी उम्मीद है.
01. 23 जनवरी 2025 को थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत जेपी गार्डन के पास सरोना रेल्वे स्टेशन रोड टाटीबंध से एक पुरुष आरोपी जगदीश सिंह और एक महिला आरोपी श्रीमती शीतल राजपूत दोनो निवासी गुरुदासपुर पंजाब को 20.19 ग्राम हेरोईन (चिटटा) जुमला कीमत 2,01900 रुपये के साथ पकड़ा गया.
2. आरोपियो के खिलाफ थाना आमानाका मे अपराध क्रमाक 23/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
3. 25 जनवरी 2025 को थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल सिंघानिया प्रिमियम टाटीबंध मे कमरा नंबर 205 से दो अंतर्राज्यीय हेरोईन (चिटटा) तस्कर 01.चरणजीत सिंह 02. जॉन मसीह को पकडा गया.
4. आरोपी 01.चरणजीत सिंह 02 जॉन मसीह निवासी गुरूदासपुर पंजाब के कब्जे से 150 ग्राम हेरोईन (चिटटा) कीमत करीब 15,00000/- रूपये का जप्त किया गया.
5. आरोपियो के खिलाफ थाना आमानाका मे अपराध क्रमाक 24/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
6. 25 जनवरी 2025 को थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत आरोपिया शाहिदा बेगम दुर्गा चौक अशोक नगर गुढियारी से 31 ग्राम हेरोईन (चिटटा) और 25000/- रुपये बिक्री रकम जुमला कीमत करीब 118256/- रुपये जप्त किया गया. बाद आरोपिया से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी का मूवमेंट ट्रेक किया गया और 6 घण्टे के भीतर आरोपी ट्रक ड्राईवर काश्मीर सिंह को दबिश देकर माल और ट्रक के साथ पकड़ते हुए उसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोईन (चिटटा) और 35,510/- रुपये बिक्री रकम जप्त किया गया.
7. थाना गुढियारी मे अपराध क्रमाक 23/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपिया को न्‍यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
8. सभी कार्यवाहीयां एक दूसरे से जुड़ी हुई थी. जिसमे पुलिस द्वारा सूचना तंत्र का बखूबी उपयोग किया गय.
9. आरोपीगणों द्वारा सुनियोजित रूप से संचालित नशे के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया.
10. आरोपीगणों से पंजाब स्थित ठीकानो और सम्पत्ति के बारे में जानकारी हासिल कर कुर्की और अन्य कार्यवाहीयां की जाएगी.
11. अपराध की जड तक पहुंचे की कोशिश जारी है. इस अभियान में अग्रिम कार्यवाही में और आरोपियो के पकडे जाने की उम्मीद है.
गिरफ्तार आरोपीगण
थाना आमानाका से
01. जगदीश सिंह पिता महेन्दर सिंह‍ जाट उम्र 25 साल साकिन न्यु दानामण्डी बटाला थाना सिविल लाईन जिला गुरुदासपुर, पंजाब
02. श्रीमती शीतल राजपूत पति स्व रवि कुमार राजपूत उम्र 51 साल निवासी न्यु दानामण्डी बटाला थाना सिविल लाईन जिला गुरुदासपुर, पंजाब.
03. चरणजीत सिंह पिता सुच्चा सिंह उम्र 44 साल निवासी माडीटाण्डा थााना गुमान जिला गुरुदासपुर. पंजाब.
04. जॉन मसीह पिता श‍िन्दा मसीह उम्र 21 साल निवासी मडेयाला मेहता रोड थाना गुमान जिला गुरुदासपुर, पंजाब.
थाना गुढियारी से
01. शाहिदा बेगम पति नियाजुद्दीन उम्र 42 साल निवासी दुर्गा चौक बडा अशोक नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर
02. काश्मीर सिंह पिता हरविंदर सिंह 45 साल पता श्याम नगर स्वस्तिक नर्सिंग होम जलविहार कालोनी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI