तीन अवैध शिकारी जंगली सूअर के शिकार करने बिछाया फंदा, में फंसे तीन जानवर, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Three illegal hunters set a trap to hunt wild boar, three animals got trapped in it, police arrested 3 accused and sent them to jail

तीन अवैध शिकारी जंगली सूअर के शिकार करने बिछाया फंदा, में फंसे तीन जानवर, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/लोरमी : ग्राम परसवारा वनक्षेत्र गबदा जलाशय के ऊपरी क्षेत्र में वनवविभाग एवं एटीआर के संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को अवैध शिकार के मकसद से क्लच वायर का फंदा लगाए जाने के कारण रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया. एक मुख्य आरोपी परसवारा और 2 अन्य आरोपी के कब्जे से क्लच वायर, रस्सी, कुल्हाड़ी आदि शिकार में इस्तेमाल सामग्री जप्त किया गया.
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 12 मार्च की रात 9 से 10 बजे की बीच वनमण्डलाधिकारी संजय यादव के मार्गदर्शन मेें लोरमी परिक्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा अवैध शिकारियों पर कार्यवाही करने में वन विभाग को सफलता मिली है.
ज्ञात हो कि लोरमी परिक्षेत्र और अचानकमार के अधिकारी एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर रात्रि गश्त के दौरान खबर मिली थी कि रात 9-10 बजे कुछ लोगों के द्वारा अवैध शिकार करने के प्रयास से फंदा लगाया गया है. इस खबर पर  संजय यादव वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में उप वनमंडलाधिकारी दशहंस सूर्यवंशी के निर्देशन में क्रिस्टोफर कुजुर के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर कार्यवाही के लिए टीम रवाना किया गया था. तीन आरोपियों जिनमे मुख्य आरोपी कुंदन यादव पिता स्व रामसिंह उम्र 36 साल, ग्राम परसवारा, रामशंकर वल्द भरत ढीमर उम्र 23 साल ग्राम परसहा पश्चिम बिज़राकछार, विनोद वल्द शिवप्रसाद ढीमर उम्र 24 साल ग्राम परसहा पश्चिम बिजराकछार तहसील  लोरमी को गिरफ्तार किया गया.
उक्त टीम के द्वारा परिसर 1535pf, गबदा जलाशय के पास शक के आधार पर 3 व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम पता बताया. जिनके पास 1 प्लास्टिक बोरी, 54 मीटर नायलॉन रस्सी, 1 नाग क्लच वायर, 1 नाग कुल्हाड़ी मिला जिस संबंध में संदेही आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया कि जंगली सुअर के शिकार के मकसद से फंदा लगाया गया और जुर्म कबूल करने से उक्त आरोपी को भारतीय वन प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत 9,39,50,51 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
इस कार्यवाही में वनपरिक्षेत्र  अधिकारी- क्रिस्टोफर कुजुर, सवित ध्रुव, राजेश पाटले ललित बंजारे, खेमसिंह, शंकर जोशी,आनंद टण्डन सहित अन्य शमिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI