धमतरी में अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 महिलाओं ने खाया जहर, बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट से गई जान, इलाके में पसरा मातम

Three people died in separate incidents in Dhamtari, two women consumed poison, a young man climbed an electric pole and died from electrocution, leaving the area in mourning.

धमतरी में अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 महिलाओं ने खाया जहर, बिजली के खंभे पर चढ़े युवक की करंट से गई जान, इलाके में पसरा मातम

धमतरी : धमतरी जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें दो लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जबकि एक युवक की बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इन मामलों के बाद संबंधित क्षेत्रों में शोक का माहौल है.
पहला मामला- उमरगांव में करंट लगने से युवक की मौत
धमतरी : धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरगांव में बिजली पोल पर काम करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम उमरगांव निवासी जोहत राम मरकाम उम्र 41 साल सब्जी बाड़ी में लगे बिजली पोल पर तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए नगरी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पत्नी लछनी बाई ने बताया कि गांव के ही निवासी गजेंद्र साहू उसे अपने खेत में विद्युत लाइन बनाने के लिए साथ लेकर गया था. बताया जा रहा है कि युवक बिना विद्युत विभाग को खबर दिए बिजली खंभे पर चढ़ा था. जिसके चलते यह हादसा हुआ.
हादसे की खबर मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मर्ग कायम कर हादसे के वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

दूसरा मामला- जहरीले पदार्थ सेवन की आशंका
धमतरी : धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस वार्ड की है. यहां 31 वर्षीय प्राची यादव गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात घर में अचेत हालत में मिलीं. परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शरुआती जांच में पुलिस को जहरीले पदार्थ सेवन की आशंका मिली है. पुलिस के मुताबिक प्राची बचपन से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थीं. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

तीसरा मामला- जहरीले पदार्थ सेवन की आशंका
धमतरी : धमतरी जिला के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम सौंगा में यहां 55 साल की बिसाहिन बाई निषाद ने 28 मई को घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. परिजनों ने उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि महिला की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है.
तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटनाओं के पीछे की हालात की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इन घटनाओं ने जिले में मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है. खासकर जहरीले पदार्थों के सेवन और बिजली से जुड़े हादसों को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t