जिले में तीन दर्दनाक सड़क हादसे, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 3 हादसों में 5 लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
Three tragic road accidents in the district, a speeding unidentified vehicle crushed young men riding a bike, 5 people died in 3 accidents, angry people blocked the road.
छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में सोमवार का दिन हादसों का दिन रहा. तीन अलग अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई. कहीं सड़क हादसे तो कहीं फैक्ट्री में हादसा हुआ. पहली घटना जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कटघोरा-दीपका मुख्य मार्ग पर चाकाबुड़ा के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मृतकों की पहचान अरदा निवासी प्रकाश और चाकाबुड़ा निवासी बबलू के रूप में हुई है. हादसे के बाद गुस्साए लोगो ने अवैध रेत परिवहन के चलते तेज रफ़्तार वाहनों का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर करीब 6 घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे रात 12:30 बजे तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश उर्फ बबलू (26 वर्ष, निवासी चाकाबुड़ा) के घर पर बच्चे की छठी का कार्यक्रम चल रहा था. घर में उत्सव और खुशियों का माहौल था. प्रकाश अपने साथी बलदेव नेटी (19 वर्ष, निवासी बांका) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्थानीय बाजार से सब्जी और अन्य सामान लेने गया था. बाजार से लौटते समय चाकाबुड़ा के पास काल बनकर आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर उपस्थित तहसीलदार द्वारा शासन की तरफ से पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई. जिसके बाद प्रशासन की समझाइश पर परिजन शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया गया.
दूसरा हादसा
बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार का है. मृतकों की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा के सोनू यादव और सत्यम यादव के रूप में हुई है. खरमोरा के 10 युवक पिकनिक मनाकर सोमवार की शाम ऑटो से लौट रहे थे. तभी उनकी तेज रफ्तार ऑटो पलट गई. जिससे सोनू यादव और सत्यम यादव की मौत हो गयी. हादसे के बाद आसपास के लोगो ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
तीसरा हादसा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री की है, मृतका महिला मजदूर है, जो फैक्ट्री में काम करती है. सोमवार की दोपहर चालू मशीन की सफाई करते समय एक भारी लीवर महिला पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग की. जिसके बाद रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल ने 75 हजार रुपए सहायता राशि, 2 लाख रुपए की एफडी और बेटे को 18 साल की उम्र तक 1500 रुपए और बालिग होने पर नौकरी देने की बात कही. जिसके बाद परिजन शांत हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



