ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर, पत्नी की मौत, पति और ड्राइवर गंभीर, वाहन जप्त, डॉक्टर गिरफ्तार

Tragic accident on overbridge: Speeding car hits auto-rickshaw, wife killed, husband and driver seriously injured, vehicle seized, doctor arrested

ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर, पत्नी की मौत, पति और ड्राइवर गंभीर, वाहन जप्त, डॉक्टर गिरफ्तार

बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर जिला के तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने एक  परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसका पति और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा लालखदान ओवरब्रिज पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस बाई डहरिया के साथ गुजरात से रोजी-रोटी कमाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. दोनों रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. इसके बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने घर जाने के लिए ऑटो नम्बर CG10 AG 7221 किराए पर लिया.
ऑटो लालखदान ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार नम्बर CG 04 BA 3294 को चला रहे चिकित्सक को अचानक झपकी आ गई. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ऑटो से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने बिरस बाई डहरिया को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके पति रणजीत डहरिया की हालत नाजुक बनी हुई है. ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं. जिसमें उसके दोनों पैर टूटने की जानकारी सामने आई है.
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस बाई के साथ गुजरात से रोजी-रोटी कमाकर वापस लौट रहे थे. स्टेशन से घर की दूरी चंद किलोमीटर ही बची थी कि कार चालक को झपकी आ गई और खुशियां मातम में बदल गईं. मृतका के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
आरोपी
सिम्स में पदस्थ टिकेंद्र प्रसाद पटेल पिता दुर्योधन पटेल उम्र 29 साल निवासी ग्राम जम्हनीडीह थाना बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t