धमतरी में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरने से 80 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम, पूरे गांव में शोक का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच
Tragic incident in Dhamtari: 80-year-old woman dies after falling into a well; family members are devastated, the entire village is in mourning, and the police are investigating the matter.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हिन्छापुर में कुएं में गिरने से 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हिन्छापुर निवासी मृतका मेहत्तरीन बाई जोशी उम्र 80 साल ग्राम हिन्छापुर का रहने वाली थी. शनिवार की रात करीब 9:30 बजे अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी की तरफ़ गई थी. इसी दौरान कुंए के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे गहरे कुएं में जा गिर गई. कुएं में पानी ज्यादा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सकीं और डूबने से उनकी मौत हो गई.
गांव में शोक की लहर
वहीं काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान बाड़ी स्थित कुएं में उनका शव मिला. इसके बाद परिवार सहित ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. हादसे की खबर मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस हर पहलू से कर रही है जांच
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश मौत का सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. ग्रामीणों ने मृतका के प्रति संवेदना व्यक्त की है. यह हादसा एक बार फिर खुले और असुरक्षित कुओं के आसपास सावधानी बरतने की जरुरत की याद दिलाता है. विशेषकर बुजुर्गों के लिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



