खुदकुशी से पहले मां को फोन कर रोई बेटी, फिर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने खाया जहर, नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति-जेठानी गिरफ्तार
A daughter wept while calling her mother before taking her own life; the woman, distressed by dowry harassment and domestic violence, then consumed poison. Her husband and sister-in-law have been arrested in connection with the newlywed's suicide.
जांजगीर-चांपा : दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के आरोप में पुलिस ने पति और जेठानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं. मामला कोतवाली थाना का है.
मिली जाकारी के मुताबिक भारती कश्यप की शादी वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ जांजगीर के ग्राम जर्वे (च) के कृष्णा कश्यप के साथ हुई थी. शादी के कुछ वक़्त बाद पति कृष्णा कश्यप दहेज में कम सामान लाने की बात कहकर पत्नी भारती को ताना देने लगा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. भारती ने जब अपनी पीड़ा जेठानी कविता कश्यप को बताई तो उसने भी उसको मदद करने के बजाय दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया.
पति और जेठानी की प्रताड़ना से परेशान भारती ने मां को आपबीती बताई. इसके अलावा परिवार के सदस्यों को भी जानकारी दी थी. परिजनों तब भारती के पति को समझाइश दी थी. इसके बाद भी भारती के साथ प्रताड़ना कम नहीं हुई. 6 जुलाई की सुबह भारती ने अपनी मां को फोन कर मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी और इसके बाद जहर खा लिया. नाजुक हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान भारती की मौत हो गई.
आरोपी पति कृष्णा कश्यप उम्र 23 साल और जेठानी कविता कश्यप उम्र 35 साल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों को ग्राम जर्वे से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



