नेशनल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉयल ट्रैवल्स की बस पलटी, एक महिला टीचर की मौके पर ही मौत, 22 यात्री घायल, मची चीख पुकार, इलाज जारी

Tragic road accident on National Highway, Royal Travels bus overturned, a female teacher died on the spot, 22 passengers injured, screams and cries, treatment continues.

नेशनल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉयल ट्रैवल्स की बस पलटी, एक महिला टीचर की मौके पर ही मौत, 22 यात्री घायल, मची चीख पुकार, इलाज जारी

जगदलपुर : बस्तर जिले के बालेंगा के पास नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक महिला टीचर की मौके पर मौत हो गई. जबकि 22 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस में करीब 34 यात्री सवार थे. अचानक रात करीब साढ़े तीन बजे बालेंगा कोसा सेंटर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस के भीतर दबने से कबीरधाम निवासी  कोंटा क्षेत्र के  दोरनापाल में पदस्थ महिला टीचर पदमनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला टीचर के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे की वजह से हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा. बाद में जेसीबी की मदद से पलटी बस को सड़क से हटाया गया और आवागमन बहाल किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक आशंका बस के तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने की बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t