ट्रेलर चालक से फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, रात भर बंधक बनाकर पिटाई, खाते से निकलवाए 32 हजार, 24 घंटे के भीतर आरोपी सोमनाथ गिरफ्तार
Trailer driver robbed in filmy style, held hostage overnight and beaten, 32,000 withdrawn from account; police arrest accused Somnath
रायगढ़ : ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. रास्ता रोककर आरोपी ने ट्रेलर चालक की पिटाई कर बैंक से जबरन 32 हजार रुपये निकलवाया. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ट्रेलर वाहन के ड्राइवर मिथुन कुमार यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) ने 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था. रात करीब 2:30 बजे रॉबर्टसन से करीब 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिया.
इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रात भर बंधक बनाकर रखा. सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया. डर की वजह से पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिया. इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को खबर दी. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वाहन चालक भी जरुरी काम पड़ जाने से अपने गांव चला गया था. प्रार्थी द्वारा 21 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना खरसिया में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
वारदात की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लूट की रकम में से खर्च उपरांत बाकी ₹3200 बरामद किए गए. आरोपी सोमनाथ डनसेना अपराधिक किस्म का आदतन बदमाश युवक है जिसके खिलाफ थाना खरसिया में कई मामले दर्ज हैं. आरोपी को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
इस पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेन्द्र खरे एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम डनसेना पिता धनीराम डनसेना उम्र 27 साल निवासी ग्राम बड़े डूमरपाली, थाना खरसिया, जिला रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



