ससुराल जा रहे कमचारी को ट्रक ने मारी टक्कर वाहन कुचला, ड्राइवर फरार, बोलेरो को देख डिवाइडर से टकराया युवक, तीन हादसों में 3 लोगों की मौत
Truck hits employee going to in-laws house, vehicle crushed, driver absconded, young man hits divider after seeing Bolero, 3 people died in three accidents
ड्यूटी कर ससुराल लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, मौके पर मौत
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां के.एस.के. पावर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी की ड्यूटी से घर लौटते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने जान ले ली. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक के.एस.के. पावर प्लांट में कार्यरत राम नरेश मरकाम रोज की तरह अपनी ड्यूटी पूरी कर करुमहू स्थित अपने ससुराल लौट रहे थे. अकलतरा से बिलासपुर की तरफ जा रहे नेशनल हाईवे पर स्थित रामफल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा के उचित इंतज़ाम करने की मांग की है. जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, ट्रक चालक फरार
महासमुंद/बसना : सावन महीने के अंतिम सोमवार में बसना नगर में पदमपुर मार्ग स्थित मिलन वस्त्र भण्डार के सामने एक मोटरसायकल सावर की ट्रक की ठोकर से मौत हो गई. बताया गया कि युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी. जिसके बाद उसे बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
हादसे के बाद ट्रक हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृत युवक नजदीक के गांव का बताया जा रहा है. जिसकी उम्र करीब 22 से 25 साल होगी। बताया जा रहा है युवक की हाल ही में नौकरी लगी थी. जो सिरको में कार्यरत था. युवक ब्लैक कलर की बाइक में सवार था.
हादसे के बाद आम जनमानस में आक्रोश है. पूर्व में नगर पंचायत बसना को इस बारे में मुख्य मार्ग में रखे हुए सामग्रियों को हटाने के लिये पार्षद मनोज गहरेवाल ने आवेदन दिया था. जिसपर आज उन्होंने जिम्मेदारों पर सवाल खड़े किये हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
बोलेरो को देख हड़बड़ाया बाइक चालक, डिवाइडर से टकराया, 1 की मौत
महासमुंद : सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अन्तर्ला के पास बोलेरो के आने से तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि बाइक सवार चारों युवक शराब के नशे में थे. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलफ केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरडीह निवासी खगेश्वर ऊर्फ जितेन्द्र सोना पिता कमील सोना उम्र 26 साल 2 अगस्त को शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच अपने साथी गजेन्द्र, नंदलाल, गोपीनाथ के साथ स्प्लेंडर मोटरसायकल बिना नंबर से पंधी काम करने गया था. काम करने के बाद ग्राम तोरेसिंहा पैसा लेने के बाद गोहिरापाली शराब भट्टी में चारों शराब पीने के बाद उक्त मोटर सायकल को जितेन्द्र ऊर्फ खगेश्वर सोना चलाते हुए तीनों को बीठाकर अन्तर्ला की तरफ आ रहा था.
अन्तर्ला के पास मोड़ में सामने तरफ से एक बोलेरो वाहन आ रही थी. मोड़ होने और मोटर सायकल ज्यादा स्पीड होने की वजह से सामने से आ रही वाहन को देखकर हड़बड़ा कर मोटर सायकल डिवायडर में ले जाकर ठोकर मार दिया. जिससे मौके पर ही खगेश्वर ऊर्फ जितेन्द्र सोना की मौत हो गयी. पीछे बैठे नंदलाल के दाहिने पैर घुटना के पास, गोपीनाथ के दाहिने पैर एवं गजेन्द्र को भी पैर में चोंट आयी है. उन्हे शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया.
पुलिस ने मामले में मृतक खगेश्वर सोना के खिलाफ 128-MOT, 177-MOT, 185-MOT, 50-MOT, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



