सेक्स रैकेट के दो मामलों का खुलासा, मकान मालकिन घर में चला रही अनैतिक देह व्यापार, 2 ग्राहकों समेत 3 महिला गिरफ्तार

Two cases of sex racket exposed, landlady was running prostitution in the house, 3 women including 2 customers arrested

सेक्स रैकेट के दो मामलों का खुलासा, मकान मालकिन घर में चला रही अनैतिक देह व्यापार, 2 ग्राहकों समेत 3 महिला गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना पुलिस ने जयंती नगर स्थित एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से मकान मालकिन सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि जयंती नगर में एक मकान मालकिन शशि उपाध्याय उम्र 63 साल अपने मकान में अवैध धन लाभ अर्जित करने के मकसद से देह व्यापार का संचालन कर रही है. खबर की तस्दीकके लिए नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, चिराग जैन के निर्देशन में एक विधिवत् टीम गठित की गई. टीम ने एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर उक्त मकान में भेजा.
प्वाइंटर से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा. मकान मालकिन शशि उपाध्याय की तलाशी लेने पर उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, 12,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और चिन्हित किए गए 500-500 रुपये के दो नोट बरामद किए गए.
मकान के कमरों की तलाशी के दौरान दो ग्राहक, जसप्रीत सिंह उम्र 33 साल निवासी संतराबाड़ी दुर्ग) और लखन सिंह उम्र 32 साल निवासी जयंती नगर, मोहन नगर भी आपत्तिजनक हालत में पाए गए. उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से भी नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर जब्त की गई.
पूछताछ में मकान मालकिन शशि उपाध्याय ने अवैध रुप से देह व्यापार कराने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने तीनों आरोपियों – शशि उपाध्याय, जसप्रीत सिंह और लखन सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा कि मौके पर कांकेर, रायगढ़ और कोलकाता की लड़कियां मौजूद थी.
इस कामयाब कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री चिराग जैन, मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक केशवराम कोशले, म.प्र.आर. भेनू ठाकुर, म.आर. सपना सिंह राजपूत, देवकी साहू, आर. कमलेश यादव, तथा वैशाली नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदानी एवं उनके स्टाफ की भूमिका अहम रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

देह व्यापार में शामिल दो महिला गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में लाख कोशिशों के बाद भी देह व्यापार के मामले कम नहीं हो रहे हैं. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार सेक्स रैकेट के मामले सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से सामने आया है. यहां देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं को बृहस्पति बाजार के पास से पुलिस ने पकड़ा है. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
इन दिनों शहर में महिला सुरक्षा एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष महिला पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया. पेट्रोलिंग टीम ने गार्डन, पोस्ट ऑफिस एवं शनिचरी चौक क्षेत्र में गश्त के दौरान बृहस्पति चौक के पास दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पाया. पूछताछ पर दोनों महिलाएं पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगीं. जिसके बाद उन्हें थाना सिविल लाइन लाया गया। जांच में दोनों महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता पाई गई. पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया है.
गिरफ्तार महिला के नाम
सरिता लहरे, उम्र 45 साल पति लक्ष्मण लहरे, निवासी मगरपारा, बाल मुकुंद स्कूल के पास।
नेमिन कुर्रे, उम्र 45 साल पति मनीराम कुर्रे, निवासी संजय नगर ताला पारा, बिलासपुर।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

27 अप्रैल को जगदलपुर में हुई थी कार्रवाई
बीते दिनों छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देह व्यापार का खुलासा हुआ था। यहां एक किराए के मकान में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था। इस पर जाल बिछाकर पुलिस की टीम ने रेड मारी और छापेमारी में 3 महिला समेत दो पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा था। इस दौरान खुलासा हुआ कि महिला दलाल लड़कियों की फोटो मोबाइल में भेजकर डील तय करती थी.
मैं सेक्स के लिए लड़की उपलब्ध करा सकती है
मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने गोपनीय शिकायत करते हुए बताया था कि तेतर खूंटी पारा में कुछ लड़कियां किराए के मकान में देह व्यापार चला रही हैं। इसके बाद बाद बोधघाट पुलिस ने टीम गठित की। पॉइंटर नियुक्त ने आरोपी युवती से फोन पर बात की, इस दौरान युवती ने अपना नाम कविता साहू बताया। उसने कहा कि वह तेतरखूंठी इलाके में सेक्स के लिए लड़की उपलब्ध करा सकती है, और एक बार का रेट 1500 रुपये होगा.
इसके बाद पुलिसकर्मी (पॉइंटर) ने निर्देश के अनुसार बताए गए मकान पर पहुंची। जहां पॉइंटर ने 1500 रुपए आरोपी युवती को थमाए, जब सौदा पक्का हो गया उसने इशारा किया और पुलिस की टीम ने रेड मारी। इसक तहत घर के (Sex racket) कमरे से तीन महिला और 2 पुरुष को पुलिस ने दबोचा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB