तेज रफ्तार 2 बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत एक युवक की हालत नाजुक, पसरा मातम

Two high speed bikes collide head on, two youths die tragically in the accident, one youth is in critical condition, mourning prevails

तेज रफ्तार 2 बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत एक युवक की हालत नाजुक, पसरा मातम

रायपुर : राजधानी रायपुर के नजदीकी खरोरा थाना क्षेत्र के सिर्री गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  29 जून को दोपहर ढाई बजे रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर सिर्री गांव के पास दो बाइकें तेज रफ्तार में एक-दूसरे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे में घायल हुए तीसरे युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की खबर मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
हादसे में एक बाइक पर अकेला व्यक्ति सवार था. दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे. घटना में दोनों बाइक चालकों की जान चली गई. बताया जा रहा है दोनों वाहन काफी तेज गति से चल रहे थे.
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे खरोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस ने आसपास के लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ शुरु कर दी है. ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB