दो शातिर चोर गिरफ्तार नगदी, चोरों से सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल सहित चोरी का सारा माल जप्त, सीसीटीवी फुटेज से मिली कामयाबी
Two cunning thieves arrested; cash, gold and silver jewelry, and mobile phones among stolen goods recovered; success achieved through CCTV footage.
रायपुर : थाना गंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में लगातार दुकानों को निशाना बना रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन समेत लाखों के सामान को जब्त किया है.
थाना गंज पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शिवा वर्मा उम्र 20 साल और राजेन्द्र सांवरा उम्र 25 साल शामिल हैं. दोनों आरोपी सिलयारी क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने गंज थाना क्षेत्र की चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल स्वीकार किया है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 27,450 रुपए नकद, 3.190 ग्राम वजनी सोने का लॉकेट, चांदी जैसे दिखने वाले 38 सिक्के, नंदी बैल की मूर्ति, विवो कंपनी का मोबाइल (कीमत करीब 8 हजार रुपए) और एक कीपैड मोबाइल (करीब 1 हजार रुपए) बरामद किया है.
मामला 13-14 जनवरी 2026 की रात का है. नर्मदापारा क्षेत्र में स्थित दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई थी. सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चलने पर पीड़ित देवानंद बजाज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की.
मुखबिर की खबर पर पुलिस ने एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी के पास से दोनों आरोपियों को चोरी का मोबाइल बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की. जिसके बाद अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया गया.
मुख्य आरोपी शिवा वर्मा पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर में पहले से दो जुर्म दर्ज हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ जारी है.
आरोपी
शिवा वर्मा, पिता स्व अरुण वर्मा, उम्र 20 साल निवासी बजरंगपारा चौक, सिलयारी, थाना धरसींवा
राजेन्द्र सांवरा, पिता स्व गोपाल सांवरा, उम्र 25 साल निवासी बजरंगपारा चौक, सिलयारी, थाना धरसींवा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



