दो अलग-अलग घटनाओं से फैली सनसनी, घर में सो रहे युवक की हत्या, इधर झाड़ियों में मिली अधजली लाश, दोनों मामलों में जांच में जुटी पुलिस

Two separate incidents sparked a sensation: a young man sleeping at home was murdered, and a half-burnt body was found in the bushes. Police are investigating both cases.

दो अलग-अलग घटनाओं से फैली सनसनी, घर में सो रहे युवक की हत्या, इधर झाड़ियों में मिली अधजली लाश, दोनों मामलों में जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में एक ही दिन दो जिलों से सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं. दंतेवाड़ा में जहां सोते समय एक युवक की हत्या कर दी गई. वहीं बिलासपुर में झाड़ियों के बीच अधजली लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. दोनों मामलों में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
पहला मामला
दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के बहनार गांव में देर रात एक खौफनाक वारदात हुई. गांव में रहने वाले राजू कर्मा की उस समय हत्या कर दी गई. जब वह अपने घर के आंगन में सो रहा था. अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह जब परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई. खबर पर बचेली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है.

दूसरा मामला- अधजली लाश मिलने से हड़कंप
वहीं दूसरी घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की है. खूंटाघाट बांध के पास झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश साड़ी में लिपटी हुई मिली है. लाश को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को जलाकर ठिकाने लगाया गया है. घटना की खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की. यह मामला खूंटाघाट डेम परिसर के करीब फैले झाड़ियों का है.
बुधवार को करीब 2 बजे लकड़ी काटने गए ग्रामीण को खूंटाघाट डेम पर स्थित झाड़ियों से तेज बदबू आई. जहा उन्होंने देखा कि बोटिंग प्वाइंट के पास झाड़ियों में एक महिला की साड़ी में लिपटी महिला की अधजली लाश पड़ी थी. जिसकी खबर ग्रामीणों ने रतनपुर पुलिस को दी.
महिला की लाश क़रीब हफ्ते भर पुरानी बताई जा रही है. डेड बॉडी को काफी दिन होने के कारण लाश के अधिकांश हिस्सा खराब हो चुके है. इधर मामले में रतनपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला संबंधित गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर डेड बॉडी की शिनाख्ती करने की प्रयास में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t