रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में बेखौफ बदमाशों ने छात्रों से की मारपीट, मोबाइल छीनकर फरार, बलवा करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार
Unafraid miscreants assaulted students in Raipur's Science College hostel, snatched mobile phones and fled. Six rioters arrested, others absconding.
रायपुर : थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में स्थित साइंस कॉलेज छात्रावास में 12 जनवरी 2025 की रात करीब 11:45 बजे हुई हिंसक घटना में शामिल 6 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों ने छात्रावास में घुसकर छात्रों के साथ हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट की थी और कई छात्रों का सामान चोरी कर फरार हो गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिकछात्र उमादास मुखर्जी ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात के वक़्त करीब 50-60 लोगों का एक गैंग छात्रावास में घुसा और छात्रों के साथ मारपीट करते हुए उनका सामान चोरी कर लिया. इस मामले में अपराध क्रमांक 246/25 के तहत धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) बी.एन.एस. दर्ज किया गया.
एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और छात्रों से डिटेल पूछताछ की. टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का मुआयना कर आरोपियों की पहचान की, इस दौरान टीम को अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर आरोपियों मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर, धर्माशुं सोनपिपरे, गोबिन यादव, प्रतीक यादव, आकाश गुप्ता उर्फ बाबू और थानेश्वर उर्फ सोनू साहू को गिरफ्तार किया गया,
पूछताछ में आरोपियों ने काबुल किया कि उन्होंने अन्य 25-30 व्यक्तियों के साथ मिलकर यह घटना अंजाम दिया था. पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडे भी जब्त किया.
आरोपी
मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर पिता शिवहरी केसरकर उम्र 28 साल निवासी फूलचौक, थाना गोलबाजार रायपुर
धर्माशुं सोनपिपरे पिता विनोद सोनपिपरे उम्र 24 साल निवासी फूलचौक नयापारा, थाना गोलबाजार रायपुर
गोबिन यादव पिता ओम यादव उम्र 25 साल निवासी शारदा चौक बंजारी रोड, थाना गोलबाजार रायपुर
प्रतीक यादव पिता अश्वन यादव उम्र 25 साल निवासी शारदा चौक, थाना गोलबाजार रायपुर
आकाश गुप्ता उर्फ बाबू पिता संजय गुप्ता उम्र 19 साल निवासी महंत तालाब कोटा, थाना सरस्वती नगर रायपुर
थानेश्वर उर्फ सोनू साहू पिता धनसाय साहू उम्र 31 साल निवासी कुशालपुर मिट्टी खदान के पास, थाना पुरानी बस्ती रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



