पार्टी से वापस घर लौट रहे परिवार के साथ दतरेंगा में अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, सोने की चेन-4 मोबाइल फोन समेत 20 हजार लूटकर फरार

Unidentified miscreants robbed a family returning home from a party in Datrenga, robbing them of a gold chain, four mobile phones and Rs 20,000.

पार्टी से वापस घर लौट रहे परिवार के साथ दतरेंगा में अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, सोने की चेन-4 मोबाइल फोन समेत 20 हजार लूटकर फरार

रायपुर : गुलशन वाटिका फेस 1 में एक परिवार के साथ लूटपाट हुई है. एक परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में पार्टी से वापस घर लौट रहा था. दतरेंगा जाते हुए बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिए है. यह मामला मुजगहन थाना इलाके का मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात में 4 अज्ञात बाइक सवार लुटेरे शामिल थे. महिलाओं की सोने की चेन,4 मोबाइल फोन समेत 20 हजार नगदी लूटकर फरार हो गए. लुटेरों ने परिवार के साथ की चाकू डंडों से मारपीट भी किया. परिवार ने जंगल में छिपकर रात काटी. पीड़ित सुबह घायल हालत में थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी दी. सभी अज्ञात लुटेरे फ़िलहाल फरार है. पुलिस आरोपियों को तलाश कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t