कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पीएम किसान सम्मान निधि की KYC के नाम पर वसूली, जांच के आदेश जारी

Video of Agriculture Department computer operator accepting bribe goes viral, PM Kisan Samman Nidhi KYC recovery case: Investigation ordered

कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पीएम किसान सम्मान निधि की KYC के नाम पर वसूली, जांच के आदेश जारी

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक के कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की केवाईसी पूरी कराने के नाम पर पैसे लेते हुए नजर आ रहा है. यह मामला बम्हनीहडीह ब्लॉक का है.
वीडियो में नितेश एक किसान से सात हजार रुपये की मांग करता दिख रहा है. और वहीं मौके पर चार हजार रुपये लेते हुए कैमरे में कैद हो गया है. वायरल क्लिप में वह यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि “अधिकारी को भी पैसा देना पड़ता है,” जिससे विभागीय मिलीभगत के संकेत मिल रहे हैं.
बताया जा रहा है कि उसने किसान से कुल सात हजार रुपए की मांग की थी. ऑपरेटर नितेश किशोर किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की KYC पूरी कराने के नाम पर पैसे वसूल रहा था. बम्हनीहडीह ब्लॉक क्षेत्र के किसान कंप्यूटर ऑपरेटर की इस कथित वसूली से परेशान हैं.
फिलहाल वायरल वीडियो पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद जिले के कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन एसडीएम को जांच के आदेश देते हुए जल्द पूरे मामले में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए है.
कलेक्टर महोबे ने साफ किया है अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो रिश्वतखोर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. वहीं वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों का भी  कहना है कि किसान सम्मान निधि जैसी योजना में भी भ्रष्टाचार फैल गया है. जिसके चलते गरीब किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t