जतमई-घटारानी मार्ग में दर्शनार्थियों से मोबाइल और 4400 लूटकर मारपीट, पुलिस को सभी सात आरिपोयों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी
Visitors were robbed of their mobile phones and Rs 4400 on the Jatmai-Ghatarani route and assaulted; police succeeded in arresting all seven accused.
गरियाबंद/छुरा/पाण्डुका : जतमई-घटारानी मार्ग पर घूमने गए तीन युवकों से लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. सात बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर युवकों को घेरा. गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की और उनके मोबाइल फोन और नकद रकम लूट लिया. पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के बिराजपाली निवासी तुलेश्वर सेन अपने दोस्तों डिगेश्वर यादव और कलीराम यादव के साथ 18 नवंबर को जतमई-घटारानी घूमने गए थे. शाम करीब 4 बजे केडीआमा गांव स्थित तालाब से करीब 100 मीटर आगे तीनों जैसे ही पहुंचे. तीन मोटरसाइकिल पर सवार सात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया.
बाइक रुकते ही दो बदमाशों ने तुलेश्वर की बाइक की चाबी छीनी और सभी सातों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए तीनों युवकों को पीटना शुरु कर दिया. मारपीट के दौरान आरोपियों ने तीन मोबाइल फोन और कुल 4400 रुपये नकद छीन लिए. डर के चलते तीनों युवक सीधे घर लौटे और अगले दिन परिजनों की सलाह पर छुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर छुरा पुलिस ने सातों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और छानबीन शुरु की. जांच के बाद पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
अगर ऐसी घटनाएं पर समय रहते पूर्ण लगाम नहीं लगा तो दर्शनार्थी जतमई, घटारानी दर्शन को आने को हिचकिचाएंगे और ये बीते कुछ सालों से देखने को भी मिल रहा है. पहले के मुकाबले अब दोनों मंदिरों में भीड़भाड़ कम हो गई है. अब इस दिव्य माता की जगह में मंदिर दर्शन की बजाय लोग अब पिकनिक स्पॉट का ज्यादा आनंद लेने लगे है. और मंदिरों के आसपास जंगलों में साफ सफाई की भारी कमी है. शराब की बोतले, पानी बाटल और कोल्ड्रिंक्स शीशी चिप्स कुरकुरे पैकेट और डिस्पोजल दोना पत्तल से जंगल में गंदगी से भरे पड़े हैं.
आरोपी
सत्यम उर्फ गोलू साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 23 साल बरोंडा थाना राजिम जिला गरियाबंद छम
हेमंत उर्फ हिरेश साहू पित रमेश साहू उम्र 23 साल वार्ड न. 18 स्कूलपारा बरोडा थाना राजिम जिला गरियाबंद छग
करन साहू पिता छबिराम साहू उम्र 18 साल साकिन सकूलपारा नयाबस्ती करेली छोटी थाना मगरलोड जिला धमतरी छग
योगेश्वर उर्फ योगु निषाद उम्र 19 वर्ष स्कूलपारा बरोण्डा थाना राजिम जिला गरियाबंद छग
टिकू उर्फ टिकेश्वर यादव पित भगवानी यादव उम्र 23 साल खम्हरियाडीह देवरबीजा जिला बेमेतरा छग
राहूल और एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



