अब बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, एक ही एप पर मिलेगी रेल की हर सुविधा, UPI पेमेंट में सुरक्षा की एक और दीवार 

WhatsApp won't work without a SIM card, LPG cylinder prices have risen, all rail services are available in a single app, and UPI payments add another layer of security.

अब बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, एक ही एप पर मिलेगी रेल की हर सुविधा, UPI पेमेंट में सुरक्षा की एक और दीवार 

LPG सिलेंडर के दाम में 31 रुपये तक की बढ़ोतरी

रायपुर/दिल्ली : होली से पहले 1 मार्च को LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के रेट अपडेट हो गए हैं. उपभोक्ताओं को होली से पहले ही महंगाई का झटका लगा है. कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक करीब 28 से 31 रुपये का झटका लगा है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत कि बात यह है कि 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कॉमर्शियल सिलेंडर का मार्च ट्रेंड नहीं बदला. इस बार मार्च ने झटका दे ही दिया.
भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹853 में मिल रहा है. जबकि पटना में इसकी कीमत ₹951 है. मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है. कारगिल में ₹985.5, पुलवामा में ₹969, बागेश्वर में ₹890.5 का है.
पिछले 5 सालों के आंकड़े बताते हैं कि मार्च का महीना एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अक्सर महंगाई लेकर आया है. खासकर कॉमर्शियल सिलेंडर हर बार इस महीने में महंगा हुआ है. जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट जब भी बदले. उपभोक्ताओं को झटका ही लगा. फिलहाल फरवरी 2026 के आखीर में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है. वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1740.50 रुपये, कोलकाता में 1844.50 रुपये, मुंबई में 1692 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये का भाव है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

अब एक ही एप पर मिलेगी रेल की हर सुविधा

अब तक जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट के लिए इस्तेमाल होने वाला पुराना UTS App पूरी तरह बंद हो जाएगा. अब से यात्री RailOne app के जरिए सभी रेल टिकट बुक कर सकेंगे. इससे किसी अन्य एप की जरुरत खत्म हो जाएगी और यात्री सिर्फ एक एप से ही अपनी यात्रा की पूरी योजना बना सकेंगे. इस नए प्लेटफॉर्म पर आपको जनरल टिकट, रिजर्वेशन, सीट की उपलब्धता और ट्रेन की लाइव लोकेशन जैसी तमाम जानकारियां एक ही जगह मिल जाएंगी. यानी अब अलग-अलग कामों के लिए फोन में कई ऐप्स रखने की जरुरत नहीं होगी.
रेलवे ने इस RailOne app का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को एक आकर्षक प्रस्ताव भी दिया है. RailOne ap के जरिए टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों को 3% किराया छूट भी दी जाएगी. यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से लागू है. रेलवे का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा यात्री इस ऐप का उपयोग करें. जिससे एप के जरिए से बुकिंग के अनुभव को और ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सके.

UPI पेमेंट में सुरक्षा की एक और दीवार
डिजिटल ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए 1 मार्च से नए नियम लागू हो रहे हैं. अब अगर आप UPI के जरिए कोई बड़ी रकम ट्रांसफर करते हैं. तो सिर्फ पिन डालना काफी नहीं होगा.
सुरक्षा के लिहाज से अब इसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन के स्टेप्स जोड़े जाएंगे. इसके अलावा, सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस के कैलकुलेशन के तरीके में भी बदलाव किया है. जो अब पूरे महीने के औसत बैलेंस के आधार पर तय होगा. यह कदम ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो रहा है. इसका मतलब है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे ऐप्स अब आपके एक्टिव सिम कार्ड से सीधे लिंक होंगे. अगर आपके फोन में सिम कार्ड नहीं है या वह बंद हो चुका है. तो आप इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. सुरक्षा के लिहाज से यह एक बड़ा कदम है ताकि फर्जी अकाउंट्स पर लगाम कसी जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB