पत्नी की हाशिया से वार कर हत्या, देर रात दिया वारदात को अंजाम, चरित्र पर शक बना मौत की वजह, आरोपी ठंडी राम गिरफ्तार

Wife murdered by stabbing with a knife, crime committed late at night, suspicion on character became the reason for death, accused Thandi Ram arrested

पत्नी की हाशिया से वार कर हत्या, देर रात दिया वारदात को अंजाम, चरित्र पर शक बना मौत की वजह, आरोपी ठंडी राम गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नगरदा थाना क्षेत्र के जामचुंआ गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी ने हंसिया से गला रेतकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. मामला नगरदा थाना क्षेत्र के ग्राम जामचुंआ गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में नगरदा थाना क्षेत्र से जामचुंआ गांव में चरित्र शंका पर रविवार देर रात करीब 11.30 बजे पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से हाशिया से वार कर हत्या कर दिया. हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. 
मृतका का नाम फुलेश्वरी बाई उरांव बताया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति ठंडी राम उरांव को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. जिसके चलते उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मृतिका फुलेश्वरी बाई उरांव आरोपी की दूसरी पत्नी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB