Instagram पर दोस्ती कर युवती को धमकी, अश्लील फोटो-वीडियो परिजनों को भेजकर किया ब्लैकमेल, शातिर यूट्यूबर सौरभ सिंह गिरफ्तार

YouTuber Saurabh Singh arrested for threatening a young woman after befriending her on Instagram and sending obscene photos and videos to her family.

Instagram पर दोस्ती कर युवती को धमकी, अश्लील फोटो-वीडियो परिजनों को भेजकर किया ब्लैकमेल, शातिर यूट्यूबर सौरभ सिंह गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला थाना और साइबर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक्क पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट कराया कि करीब 7-8 माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान सौरभ सिंह राजपूत, गया बिहार से हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी.
पीड़िता ने बताया कि 5 जनवरी को आरोपी रायगढ़ आया और मेडिकल कालेज रोड चक्रधर नगर क्षेत्र में युवती को बुलाकर पसंद करने की बात कहते हुए गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डर की वजह से पीड़िता यह बात अपने परिजनें को नही बताई. जिसके बाद से आरोपी लगातार फोन कर युवती को परेशान करता रहा और बातचीत बंद करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा.
पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल को आरोपी उसे साथ में घूमने चलने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जिसके बाद भयभीत युवती आरोपी के साथ मथुरा चली गई. 4 मई को पीड़िता रायगढ़ पहुंची. लेकिन आरोपी ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया. और सिर्फ सिम वापस किया. घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बावजूद भी आरोपी युवती को मिलने की जिद करते हुए इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर धमकाने लगा. पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने के बाद महिला थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने युवक का पीछा करते हुए चक्रधर नगर क्षेत्र में आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने खुद को यूट्यूबर बताया और जुर्म कबूल किया. आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाईल फोन जब्त करते हुए अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया.
आरोपी
सौरभ सिंह राजपूत पिता श्याम किशोर सिंह उम्र 24 साल निवासी लश्करगंज थाना टिकारी जिला गया (बिहार) 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t