शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने चूहा मारने की दवा खाकर किया सुसाइड, पिता को मैसेज कर कहा- जीना नहीं चाहती, ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप

Four months after her wedding, a newlywed woman committed suicide by consuming rat poison; she messaged her father saying she did not want to live, and allegations of physical abuse have been leveled against her in-laws.

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने चूहा मारने की दवा खाकर किया सुसाइड, पिता को मैसेज कर कहा- जीना नहीं चाहती, ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान कर देने वाला सामने आया है. शादी के कुछ समय बाद ऐसा कुछ हुआ कि नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा लिया. उसकी अंबिकापुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट, प्रताड़ना और गला दबाने का आरोप लगाया है. यह मामला मैनपाट थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के वार्ड नम्बर 13 (प्रगतिनगर) निवासी वर्षा यादव उम्र 20 साल की 1 मई 2026 को मैनपाट के लुरैना निवासी अजय यादव से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी. परिजनों के मुताबिक शादी के समय ससुराल वालों ने वर्षा को M.Sc. की पढ़ाई जारी रखने की सहमति दी थी. हालांकि, परिजनों का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल पक्ष उसे परेशान करने लगा था.
पिता को भेजा था व्हाट्सऐप मैसेज
18 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे वर्षा ने अपने पिता उमेश यादव को व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजा. मैसेज में उसने लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती और उसे सुकून से मरने दिया जाए. मैसेज मिलने के कुछ ही देर बाद पति अजय यादव ने ससुर उमेश यादव को फोन कर बताया कि वर्षा की तबीयत बिगड़ गई है.
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
अजय यादव वर्षा को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल लेकर गया. हालत नाजुक होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया. 19 सितंबर को वर्षा ने अपने पिता को बताया कि ससुराल वाले उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते हैं. इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई.
पति पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप
वर्षा के पिता उमेश यादव ने पुलिस को दिए बयान में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को वर्षा ने फोन पर अपनी आपबीती सुनाई थी. वर्षा ने आरोप लगाया था कि पति ने उसके पेट पर चढ़कर गला दबाने की कोशिश की थी. परिजनों का दावा है कि वर्षा के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं.
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए. मायके पक्ष ने मारपीट और पैसों के लेन-देन को लेकर आरोप लगाए हैं. पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?