करंट से युवा ऑपरेटर अमन साहू की मौत, इंजीनियर मिलिंद पांडे की लात-घूंसों और चप्पलों से पुलिसकर्मियों के सामने दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई

Young operator Aman Sahu died from an electric shock; engineer Milind Pandey was brutally beaten—chased, kicked, punched, and struck with slippers—in the presence of police personnel.

करंट से युवा ऑपरेटर अमन साहू की मौत, इंजीनियर मिलिंद पांडे की लात-घूंसों और चप्पलों से पुलिसकर्मियों के सामने दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई

बिलासपुर/हिर्री : बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में स्थित कुरेली सब स्टेशन में 35 साल के ऑपरेटर अमन साहू की करंट से संभावित मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलिंद पांडेय को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया और लात-घूंसों व चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी और उन्होंने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा देकर ग्रामीणों के गुस्से को शांत करवाया. यह मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुरेली सब स्टेशन में अमन साहू उम्र 35 साल की करंट लगने से मौत के बाद परिजन और ग्रामीण सब स्टेशन पहुंचे. मौत को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. गुस्साए ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता और सुपरवाइजर को कमरे में बंद कर दिया. बताया जा रहा है इसी दौरान सुपरवाइजर के भागने की कोशिश करने पर ग्रामीण और भड़क गए. देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और इंजीनियर मिलिंद पांडेय पर भी हमला कर दिया गया. भीड़ ने उन्हें लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा.
मौके पर मौजूद दो आरक्षक भी उन्हें भीड़ के चंगुल से फौरन नहीं निकाल सके. मारपीट में डीई के कपड़े फट गए और उन्हें चोटें आईं. और किसी तरह हालात संभालते हुए ग्रामीणों को शांत कराया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देर रात उनकी शिकायत पर हिर्री थाने में ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. और पुरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है.
बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल, पांच लाख के मुआवजे से क्या खत्म होगी जवाबदेही?
अमन साहू की मौत ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते एक युवा ऑपरेटर की जान चली गई. वहीं, पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देकर मामले को शांत करने की कोशिश किए जाने की भी चर्चा है. मृतक अमन मिलनसार स्वभाव का था और गांव में उसका स्टूडियो भी संचालित होता था. इलाके के लोगों से उसके अच्छे संबंध थे. अचानक हुई मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.
अब बड़ा सवाल यह है कि अमन की मौत किन हालात में हुई? क्या बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी? और क्या मुआवजा देना ही विभाग की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए पर्याप्त है? युवा अमन की मौत की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई जरुरी है.
वीडियो से हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देर रात डीई मिलिंद पांडेय ने हिर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान शुरु कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने देर रात से ही तलाश शुरू कर दी.
बिजली विभाग की लापरवाही के आरोप, दो महीने में चौथी मौत
बिजली के तारों की मरम्मत में लापरवाही के आरोपों के बीच जिले में पिछले दो महीनों के दौरान करंट से मौत की कई घटनाएं सामने आई हैं.
सकरी: 26 अक्टूबर को बजरंगपारा में 11 केवी बिजली लाइन का तार जमीन से करीब चार फीट ऊपर झूल रहा था. इसी तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय देवीराम यादव की मौत हो गई. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही बिजली विभाग को इसकी सूचना दी थी. लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया.
सेवती: 30 सितंबर को खेत में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से गांव के कोटवार की मौत हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने पहले ही तार टूटने की सूचना विभाग को दे दी थी. 4 अक्टूबर को जब कर्मचारी मरम्मत के लिए पहुंचे, तब खेत में कोटवार का शव मिला.
रतनपुर: 5 सितंबर को सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक ईश्वर अनंत की मौत हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि तार टूटने के बाद समय पर मरम्मत नहीं की गई. इसी स्थान पर पहले भी एक युवक की करंट से मौत होने की बात सामने आई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb