श्रीकृष्ण की तुलना करते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, गुस्साए दामोदर यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

A video of Pandit Dhirendra Krishna Shastri making allegedly objectionable remarks while drawing comparisons involving Lord Krishna has gone viral; an incensed Damodar Yadav has responded with a sharp reaction.

श्रीकृष्ण की तुलना करते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, गुस्साए दामोदर यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ : सोशल मीडिया पर एक बार फिर बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और भीम आर्मी नेता दामोदर यादव आमने-सामने आ गए हैं. शिवपुरी के करेरा में कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गरमा गया है,
वीडियो सामने आने के बाद दामोदर यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा. उन्होंने सनातनियों और यादव समाज से उनकी कथाओं का बहिष्कार करने तथा प्रदेश भर में पुतले जलाने की अपील की.
दामोदर यादव ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा और कथाओं को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है. उनके मुताबिक चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. यादव ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर मीडिया में चर्चा में रहने का शौक है तो कुछ अच्छे काम करें, अन्यथा अपने बयानों में सुधार लाएं.
अब सवाल यह है कि भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर उठे इस विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्या जवाब देते हैं? क्या यह विवाद सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रहेगा या प्रदेश में विरोध का नया दौर शुरू होगा? फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों के बीच यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्ति के बदलते चलन पर अपनी बात रखी. उन्होंने साईं बाबा, खाटू श्याम बाबा और नीम करोली बाबा का उदाहरण देते हुए कहा कि आजकल भक्ति का भी ट्रेंड चलता है.
साईं बाबा पर पहले भी दिया बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इससे पहले भी साईं बाबा को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं. मार्च-अप्रैल 2023 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने साईं बाबा को भगवान मानने से इंकार करते हुए संत और फकीर बताया था. उस समय भी उनके बयान पर विवाद हुआ था.
फिर चर्चा में आया बयान
श्रीराम कथा के दौरान साईं बाबा का दोबारा जिक्र होने से धीरेंद्र शास्त्री का बयान फिर चर्चा में है. हालांकि, साईं बाबा, खाटू श्याम बाबा और नीम करोली बाबा के प्रति लोगों की अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं. ऐसे में उनकी टिप्पणी पर लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb