13 वर्षीय नाबालिग की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत, ड्राइवर-मालिक गिरफ्तार, सबूत छिपाने 3 किमी दूर फेंका लाश, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

A 13-year-old minor died after being crushed under a trolley. The driver and owner were arrested. The body was thrown 3 km away to hide the evidence. A case of culpable homicide was registered.

13 वर्षीय नाबालिग की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत, ड्राइवर-मालिक गिरफ्तार, सबूत छिपाने 3 किमी दूर फेंका लाश, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

राजनांदगाव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के गैंदाटोला में 13 साल के बालक भावेश मंडावी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई, हादसे के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को घटनास्थल से दूर एक खेत में फेंक दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में मिट्टी ढुलाई का काम चल रहा था. इस दौरान छुट्टियों में घर आए भावेश मंडावी ट्रैक्टर चालक प्रकाश के साथ काम पर गया था. बताया कि ट्रॉली में मिट्टी खाली करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे भावेश ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक प्रकाश और उसका साथी जसवंत नेताम घबरा गए और उन्होंने घटना को छिपाने का प्रयास किया
ट्रॉली में मिले खून के निशान
दोनों ने शव को ट्रैक्टर में रखकर रात के अंधेरे में करीब 2-3 किलोमीटर दूर केशटोला के सुनसान खेत में फेंक दिया. परिजन जब देर रात तक बच्चे के घर न लौटने से चिंतित हुए. तो खोजबीन शुरू की गई. अगले दिन ग्रामीणों की पूछताछ और ट्रैक्टर की जांच के दौरान ट्रॉली में खून के निशान मिलने पर शक गहरा गया. दबाव में आने पर दोनों आरोपियों ने घटना की पूरी सच्चाई कबूल कर ली. खबर मिलते ही गैंदाटोला और छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से बालक का शव बरामद किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
पूछताछ में कबूला जुर्म
सरपंच ने जब ट्रैक्टर की ट्राली का मुआयना किया. तो उसमें खून के छिपे निशान दिखाई दिए. खून देखते ही सरपंच और ग्राम वासियों ने ड्राइवर प्रकाश और मालिक जसवंत पर दबाव बनाया. पूछताछ के आगे दोनों टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि ट्राली के नीचे दबने से बच्चे की मौत हो गई और उन्होंने घबराहट में शव को केशटोला के खेत में फेंक दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t