निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान गिरी आसमानी बिजली, मची अफरा-तफरी, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा, घायल युवक का इलाज जारी

Lightning struck a house under construction; chaos ensued. One laborer died, another suffered severe burns, and the injured worker is undergoing treatment.

निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान गिरी आसमानी बिजली, मची अफरा-तफरी, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा, घायल युवक का इलाज जारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम के बीच दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. निर्माणाधीन मकान के पास गिरी बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल मजदूर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में शाम के समय मौसम अचानक बदल गया. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई और कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर सामने आई. इसी दौरान एक निर्माणाधीन मकान के पास कम समय में दो बार आकाशीय बिजली कड़की.
दूसरी बार हुए वज्रपात की चपेट में वहां काम कर रहे दो मजदूर आ गए. हादसे में लोरमी निवासी मनोहर यादव उम्र 20 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बिलासपुर निवासी राहुल निषाद उम्र 24 साल गंभीर रूप से झुलस गए. घायल राहुल निषाद को फौरन इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इधर, मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से दुर्ग के अलावा कोंडागांव जिले में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिला. कोंडागांव में तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर टेंट उखड़ने की जानकारी सामने आई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb