जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर घर आए CRPF जवान ने आम पेड़ में लगाई फांसी, पत्नी संग विवाद के बाद उठाया ये कदम, 6 महीने पहले भी पिया जहर
A CRPF jawan, home on leave from Jammu and Kashmir, hanged himself from a mango tree; he took this step following a dispute with his wife. He had also consumed poison six months earlier.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली. घरवालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया. जवान जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था. और छुट्टी पर घर आया था. इस दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हुआ. इसके बाद वह रस्सी लेकर गुस्से में बाहर निकला और पेड़ पर चढ़कर फंदे से झूल गया. करीब 6 महीने पहले भी जवान ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर पी लिया था. उसने वीडियो जारी कर पैसों की मांग, जान से मारने की धमकी और घर वालों से बात करने से रोकने जैसे आरोप लगाए थे. यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला के रहने वाले राजाराम प्रजापति उम्र 35 साल की 2021 में CRPF में नौकरी लगी थी. उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी और वह वहीं ड्यूटी कर रहे थे. कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव कुंदीकला आए थे. घर आने के बाद उनकी पत्नी से लगातार विवाद होने लगा.
जवान के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार को भी राजाराम प्रजापति का पत्नी से विवाद हुआ. विवाद के बाद वह रस्सी लेकर दौड़कर घर से निकला और आम पेड़ पर चढ़कर फांसी पर झूल गया. उसके पीछे मां भी दौड़ी और शोर मचाई. शोर सुनकर शिवकुमार प्रजापति और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजाराम को फांसी के फंदे से उतारा. उसकी सांसें चल रही थी. घरवाले उसे लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



