कुल्हाड़ी लेकर युवक ने मचाया आतंक, एक ग्रामीण की हत्या, दुसरा घायल, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस की घेराबंदी के बीच गुलेल से हमले की कोशिश
Youth goes on a rampage with an axe; one villager killed, another injured; atmosphere of panic in the village; attempt to attack with a slingshot amidst a police cordon.
मैनपुर/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के शोभा थाना अंतर्गत ग्राम पेंड्रा में बुधवार को एक सनसनीखेज और भयावह घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. गांव के ही हीरा नाम के युवक ने एक ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं इस हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वारदात के बाद स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब आरोपी युवक के हाथ में कुल्हाड़ी होने और उसके गांव में घूमकर लोगों को दौड़ाने की जानकारी सामने आई. अचानक हुए इस घटनाक्रम से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर घबराए नजर आए.
कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमने की खबर, ग्रामीणों में दहशत
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी युवक कथित तौर पर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूम रहा था. सामने आने वाले लोगों को दौड़ाने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. कई लोग घरों के अंदर चले गए और गांव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई.
एक तरफ जहां एक ग्रामीण की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया. वहीं दूसरी तरफ आरोपी के खुलेआम घूमने की खबर ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी.
पुलिस को देखते ही कमरे में छिपा आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किया. पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी का पता चलते ही आरोपी अपने कमरे के अंदर छिप गया. पुलिस द्वारा बाहर से निगरानी रखे जाने के दौरान आरोपी द्वारा गुलेल से हमला करने का प्रयास किया गया.
आरोपी के पास कुल्हाड़ी होने और उसके आक्रामक रवैये को देखते हुए पुलिस भी बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ी. ताकि आरोपी को काबू करने के साथ किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे.
एक मौत से मातम, एक घायल; पेंड्रा में तनाव का माहौल
कुल्हाड़ी से हुए हमले में एक ग्रामीण की मौत और एक अन्य के घायल होने की जानकारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वारदात के बाद पेंड्रा गांव में डर, तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं.
फिलहाल घटना के पीछे का वजह क्या है, यह साफ नहीं हो सका है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. मृतक और घायल व्यक्ति से जुड़ी डिटेल जानकारी और घटना के असल वजह\ का खुलासा पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही हो सकेगा.
फिलहाल पेंड्रा गांव की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं—आरोपी को कब और किस तरह काबू किया जाता है, इसे लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



