फेरों के समय बिजली गुल, बदल गई दुल्हनें, सुहागरात पर दूल्हे ने जैसे ही उठाया दुल्हन का घूंघट तो आने लगे चक्कर, खबर सुनते ही परिवार में भी सुनामी

The power went out during the wedding procession, and the brides were exchanged. As soon as the groom lifted the bride's veil on the wedding night, he felt dizzy. Upon hearing the news, the family was devastated.

फेरों के समय बिजली गुल, बदल गई दुल्हनें, सुहागरात पर दूल्हे ने जैसे ही उठाया दुल्हन का घूंघट तो आने लगे चक्कर, खबर सुनते ही परिवार में भी सुनामी

उज्जैन : गांव में बिजली गुल होना बड़ी आम बात है. लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक गांव में बिजली क्या गुल हुई हंगामा मच गया. एक शादी में बड़ा कांड हो गया. यहां फेरे के समय अचानक बिजली चली गई और अंधेरे में दुल्हनें आपस में बदल गई. फिर सुहागरात पर दुल्हनों के बदलने का खुलासा हुआ. इसके बाद जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था.
बिजली गुल होने से बदल गईं दुल्हनें
यह अनोखा मामला उज्जैन जिले के असलाना गांव का है. यहां 5 मई को दो बहनों की एक ही मंडप के नीचे धूमधाम से शादी हुई. दोनों ने एक जैसी दुल्हन की ड्रेस पहन रखी थी. दोनों घूंघट में थी और अपने-अपने दूल्हों संग फेरे लेने की तैयारी कर रही थी. लेकिन तभी बिजली चली गई. इस दौरान दोनों बहनों ने अपने दूल्हों की बजाय किसी दूसरे दूल्हों संगफेरे ले लिए.
हद तो तब हो गई जब दूल्हे पराई दुल्हनों को अपने घर भी ले गए। वह तो सुहागरात पर जब दुल्हन का घूंघट उठाया तो इस गोलमाल का पता चला. फिर दूल्हों ने ये बात परिवारवालों को बताई. यह हेरा फेरी देख परिवार की हक्का बक्का रह गया. दूल्हों ने इन गलत दुल्हनों को अपनाने से इनकार कर दिया.
पंडित को बुलवा दोबारा करवाई शादी
इसके बाद पंडित को कॉल किया गया. फिर दोनों परिवार का समझौता हुआ. दूल्हों को फिर से सही दुल्हनों संग बयाहा गया. दूल्हों के नाम भोला और गणेश हैं. दोनों भील समाज के हैं। गणेश की शादी निकिता से तय हुई थी. वहीं भोला की निकिता की बहन से फिक्स हुई थी. लेकिन बिजली जाने और दोनों दुल्हनों का आउटफिट एक सा होने के चलते अदला बदली हो गई.
दुल्हन के पिता रमेश ने बताया कि सारा कन्फ्यूजन गाँव में बिजली जाने की वजह से हुआ था। हालांकि अब उन्होंने दोनों बेटियों की शादी फिर से सही दूल्हे से करवा दी है. अब सब कुछ ठीक है. वहीं ये अनोखा मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय भी बना हुआ है. बिजली जाने पर दुल्हनों की ऐसी अदला-बदली अक्सर फिल्मों में ही देखने को मिला करती थी. लेकिन आज इसे हकीकत में भी देख लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t