हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिला ड्राइवर का शव, इलाके में मचा हड़कम्प, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, वाहन के अंदर मिली शराब की खाली बोतल

A driver's body was found in a trailer parked on the side of the highway, causing panic in the area. Police are investigating the suspicious death. An empty liquor bottle was found inside the vehicle.

हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिला ड्राइवर का शव, इलाके में मचा हड़कम्प, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, वाहन के अंदर मिली शराब की खाली बोतल

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां खड़ी एक ट्रक के भीतर संदिग्ध हालत में एक शव बरामद किया गया. घटना की खबर मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंवार स्थित नेशनल हाईवे पर ट्रक नम्बर MH40 CM 7746 पिछले तीन दिनों से खड़ा था. नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने ट्रेलर को लगातार एक ही स्थान पर खड़ा देखकर शक के आधार पर जांच की. ट्रक के पास पहुंचते ही तेज बदबू आने लगी. अंदर देखने पर ड्राइवर मृत हालत में मिला. जिसके बाद चकरभाठा पुलिस को खबर दी गई.
थाना प्रभारी भावेश शेंडे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शव काफी सड़ चुका था. पुलिस ने ट्रक मालिक से संपर्क किया, जिसने मृतक की पहचान बृजेश गिरी उर 40 साल निवासी वाराणसी के रूप में की. वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्षेत्र की गाड़ी चलाता था.
ट्रेलर मालिक के मुताबिक 18 मई की सुबह उसकी ड्राइवर से आखिरी बार बातचीत हुई थी. शुरूआती जांच में ज्यादा गर्मी, लू या शराब सेवन के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है. ट्रेलर से शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t