अवैध मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 6.10 लाख का माल जब्त, 1 गौवंश तस्कर करण गिरफ्तार, मुख्य आरोपी राजेश फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पिकअप जब्त
Major crackdown on illegal cattle smuggling: contraband worth ₹6.10 lakh seized, cattle smuggler Karan arrested, prime accused Rajesh absconding, police searching for him, pickup vehicle seized.
बेमेतरा : जिला बेमेतरा के चौकी देवकर पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 नग मवेशियों सहित परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. जप्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 6 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है. वहीं, मामले का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को खबर मिली कि बोलेरो पिकअप वाहन CG 25 Q 8641 में अवैध रूप से मवेशियों कोदेवकर की तरफ ले जाया जा रहा है. इस खबर नवकेशा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया.
जांच के दौरान वाहन में 2 मवेशी पाए गए. वाहन चालक करण यदु उम्र 22 साल निवासी बांसा, बेरला) के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रसीद नहीं थी. पूछताछ के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक राजेश गोस्वामी (निवासी देवपुरा, जिला केसीजी) वहां पहुंचा. जिसने मवेशियों को अपना बताया. वैध कागजात मांगे जाने पर वह पुलिस कार्रवाई के डर से मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर जालबांधा रोड की तरफ भाग निकला.
पुलिस ने आरोपी चालक करण यदु के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5,80,000 रुपये कीमत का पिकअप वाहन और 30,000 रुपये मूल्य के 3 नग मवेशी जब्त किए हैं. पुलिस फरार आरोपी राजेश गोस्वामी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



