शादी में परोसी गई आइसक्रीम में निकली छिपकली, मेहमानों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी, प्रशासन से जांच की मांग, स्वास्थ्य सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

A lizard was found in ice cream served at a wedding, shocking guests, causing chaos, and demanding an investigation. Questions are being raised about health safety.

शादी में परोसी गई आइसक्रीम में निकली छिपकली, मेहमानों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी, प्रशासन से जांच की मांग, स्वास्थ्य सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया. जब मेहमानों को परोसी गई आइसक्रीम में छिपकली निकल आई. यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चौंकाने वाली थी.
मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में आंध्र प्रदेश से आए कुछ विक्रेता आइसक्रीम बेच रहे थे. इसी दौरान एक मेहमान को अपनी आइसक्रीम में छिपकली दिखाई दी. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना के बाद शादी में मौजूद लोगों के बीच डर और नाराजगी का माहौल बन गया. कई लोगों ने आइसक्रीम खाना बंद कर दिया और आयोजकों से जवाब मांगने लगे. इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बिना जांच के बाहर से आए खाद्य विक्रेताओं को अनुमति देने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम के भीतर छिपकली दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. इसलिए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t