नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा, 14 साल से फरार रेप का आरोपी वीर सिंह गिरफ्तार

Accused of abducting a minor girl through enticement and committing rape, Veer Singh—who had been absconding for 14 years—was arrested by the police in Madhya Pradesh.

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा, 14 साल से फरार रेप का आरोपी वीर सिंह गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ के जनकपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने करीब 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे रिमांड पर उप जेल मनेंद्रगढ़ भेज दिया गया.
2012 में दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2012 में नाबालिग के पिता ने जनकपुर थाने में अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की विवेचना के दौरान 27 नवंबर 2014 को बालिका को बरामद किया गया. बालिका के बयान के आधार पर आरोपी वीर सिंह सिसोदिया उर्फ वीरू राममिलन, निवासी गुन्नौर, जिला पन्ना, के खिलाफ शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया.
पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ धारा 366(क), 376 भादवि तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था.
पन्ना पहुंची पुलिस टीम, गुन्नौर से गिरफ्तारी
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक एमसीबी के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई. टीम को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले भेजा गया, जहां पुलिस ने आरोपी को उसके क्षेत्र गुन्नौर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. अदालत के आदेश पर उसे रिमांड पर उप जेल मनेंद्रगढ़ भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?