पारागांव में टैंकर के नीचे सो गया ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की चपेट में आया, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
A truck driver fell asleep under a tanker in Paragaon; he was run over by the wheels when the vehicle moved forward in the morning. The driver died in the tragic accident, and the police are investigating the matter.
आरंग : आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेन्द्र पंडित पिता सुदीश पंडित उम्र 43 साल के रूप में हुई है. वह बिहार के सिवान जिले का निवासी था.
मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र पंडित ट्रक नम्बर CG 06 HA 407 का ड्राइवर था. उसने सोमवार को अपने ट्रक को सर्विसिंग और मरम्मत के लिए पारागांव स्थित प्रीत मोटर्स वर्कशॉप में खड़ा किया था. इसी दौरान मंगलवार रात एक अन्य ट्रक टैंकर नम्बर GJ 02 ZZ 1826 भी मरम्मत कार्य के लिए वर्कशॉप के बाहर खड़ा किया गया था.
बताया जा रहा है कि रात में राजेन्द्र पंडित टैंकर के नीचे सो गया था. बुधवार सुबह टैंकर चालक ने वाहन को आगे बढ़ाया. इसी दौरान टैंकर के पहियों की चपेट में राजेन्द्र पंडित आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



