सड़क किनारे अधजली हालत में मिली नाबालिग छात्रा ने रास्ते में तोड़ा दम, किश्त नहीं पटाने पर बॉयफ्रेंड ने छीना मोबाइल, प्रेमी से पूछताछ जारी
A minor girl found half-burnt on the roadside died on the way. Accident or something else? There is deep anger in the surrounding areas, and the police are investigating.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद 11वीं की छात्रा 95% तक जली हुई हालत में मिली. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है दोनों ने मिलकर किश्त में नया मोबाइल खरीदा. छात्रा ने अपने हिस्से का पैसा नहीं दिया तो बॉयफ्रेंड ने उसका फोन छिन लिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.
यह मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है. विवाद के अगले दिन विश्रामपुर-भटगांव रोड किनारे छात्रा की आधे से ज्यादा जली हुई मिली. लड़की का हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. जहां रविवार 5 अप्रैल सुबह उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है. वहीं बॉयफ्रेंड से पूछताछ भी की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 4 अप्रैल सुबह करीब 9 बजे विश्रामपुर-भटगांव रोड पर पासिंग नाले के पास सड़क किनारे ग्राम गोरखनाथपुर निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा मोनिका सिंह उर्फ मोना उम्र 17 साल जली हालत में मिली थी. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे 95 फीसदी जलना बताया गया.
उसे शुरुआती इलाज के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. खबर मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे. मोनिका सिंह को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया. उसे रात में ही रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया. रायपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मोनिका सिंह की मौत हो गई. छात्रा का शव वापस गोरखनाथपुर भेज दिया गया.
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, बेटी मोनिका का पिछले 2 साल से रामनगर निवासी भूपेंद्र सिंह से लव अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे के घर आते जाते रहते थे. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ने मिलकर किश्त में मोबाइल खरीदा था. जिसमें से कुछ पैसे भूपेंद्र सिंह ने दिया था. बाकी पैसे मोनिका को देने थे. उसने पैसे जमा नहीं कराए तो भूपेंद्र ने उससे मोबाइल छीन लिया था.
शुक्रवार 3 अप्रैल शाम को छात्रा मोनिका सिंह रामनगर भूपेंद्र सिंह के घर आई थी. रात में वह रूक गई थी. उसने सुबह भूपेंद्र सिंह से मोबाइल मांगा तो भूपेंद्र सिंह ने नहीं दिया. इस पर उसने धमकी दी कि वह जलकर मर जाएगी.
रामनगर में ही छात्रा ने एक दुकान से 100 रुपए का पेट्रोल खरीदा था. भूपेंद्र ने उसे पेट्रोल खरीदते देख लिया और पेट्रोल लूटकर अपनी बाइक पर डाल लिया था. इसके बाद मोनिका को बाइक पर बैठाकर उसने आईटीआई कॉलोनी के पास सुबह 9 बजे छोड़ दिया था. वहां से उसका घर करीब 500 मीटर दूर है.
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह वापस रामनगर लौट आया था. इसके करीब आधे घंटे बाद मोनिका सिंह गंभीर रूप से जली हालत में मिली. पूछताछ के बाद पुलिस ने भूपेंद्र सिंह को थाने में बैठा लिया है. पुलिस भूपेंद्र सिंह के बयान की जांच की जा रही है. एडिशनल एसपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को छात्रा की मौत की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है.
छात्रा की मौत के बाद गोरखनाथपुर और आसपास के इलाकों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय लोग इस घटना को बेहद भयावह बता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह किसी अपराध का मामला है तो दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



