एसिड अटैक के आरोपियों का निकला जुलूस, मुंडन कराकर पैदल कोर्ट ले गई पुलिस, आक्रोशित भीड़ ने पोती कालिख और की पिटाई, फांसी देने की मांग
Acid attack accused paraded: Police marched them to court on foot after shaving their heads; an enraged crowd smeared them with soot, beat them, and demanded the death penalty.
बालोद : बालोद जिले में 22 साल की युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आज अदालत में पेश किया. आरोपियों को दल्लीराजहरा चौक से न्यायालय तक पैदल ले जाया गया. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग और छात्र-छात्राएं मौके पर जुटे और आरोपियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया.
अदालत ले जाने से पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों का मुंडन कराया. इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें पैदल कोर्ट परिसर तक ले जाया गया. जैसे ही आरोपी घड़ी चौक के पास पहुंचे. वहां मौजूद भीड़ भड़क उठी. छात्रों ने दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर नारे लगाए.
छावनी में तब्दील था कोर्ट परिसर
आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के दौरान पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा. पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित तरीके से अदालत के अंदर पहुंचाया.
कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हेलमेट पहनाकर कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला और जेल दाखिल करने के लिए ले गई. पुलिस को आशंका थी कि आक्रोशित भीड़ आरोपियों पर हमला कर सकती है. इसलिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे.
पुलिस की बेटी पर हुआ था एसिड अटैक
बता दें कि सोमवार को बालोद शहर में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक की वारदात हुई थी. युवती पढ़ाई के बाद लाइब्रेरी से लौट रही थी. तभी उस पर एसिड फेंक दिया गया. मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे युवती से जुड़ा कथित प्रेम प्रसंग और साजिश सामने आई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



