सास ने लगाई फांसी, दीवार पर सुसाइड नोट और मौत से पहलेबहन को भेजे वीडियो ने खोला प्रताड़ना का मामला, बहू समेत उसके माता-पिता गिरफ्तार
A mother-in-law hanged herself; a suicide note on the wall and a video sent to her sister before her death revealed a case of harassment, leading to the arrest of the daughter-in-law and her parents.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मृतका की बहू समेत उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त 2026 को लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मामले की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान घर की दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला. जिसमें मृतका ने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे.
लगातार विवाद और प्रताड़ना से थी परेशान
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि मृतका ने खुदकुशी से पहले अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था. परिजनों के मुताबिक मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी. जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी. परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. परिजनों ने आरोप लगाया कि बहू और उसके मायके पक्ष की तरफ से मृतका पर घर से निकालने का दबाव बनाया जा रहा था. लगातार विवाद और प्रताड़ना से वह परेशान थी. बताया जा रहा कि इससे पहले भी मृतका ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी.
बहू समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सुसाइड नोट, वीडियो और परिजनों के बयानों को जांच में शामिल करते हुए कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया. इस मामले में पुलिस ने पूर्णिमा महंत (24) निवासी लक्ष्मण तालाब, सुमेरन बाई (45) और मिलन दास (55) दोनों निवासी सोहागपुर, उरगा को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक वीडियो और दीवार पर मिले सुसाइड नोट समेत अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
आरोपी
सुमेरन बाई पति मिलनदास महंत उम्र 45 साल निवासी सोहागपुर थाना उरगा
मिलन दास पिता सोनदास उम्र 55 साल निवासी सोहागपुर थाना उरगा
पूर्णिमा महंत पति संजय दास उम्र 24 साल निवासी लक्ष्मण तालाब
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



