आधी रात हॉस्टल में रैगिंग का कहर, सीनियर छात्रों ने लोहे के कड़े से 11वीं के एक जूनियर का फोड़ा सिर, लोहे के कड़े से किया हमला, 4 के खिलाफ FIR
Midnight ragging horror at hostel: Senior students split open the head of an 11th-grade junior by attacking him with an iron bangle; FIR registered against four individuals.
सरगुजा/गांधीनगर : छत्तीसगढ़ अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम घघरी स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि रैगिंग का विरोध करने पर 12वीं के सीनियर छात्रों ने 11वीं के दो छात्रों के साथ मारपीट की. मारपीट में एक छात्र का सिर फट गया है. घटना तीन सितंबर की रात की बताई जा रही है. घायल छात्रों के परिजनों ने इसे रैगिंग का मामला बताया है. पुलिस कुछ और ही बता रही है. पुलिस की माने तो, शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ और इस तरह की घटना में तब्दील हो गई. यह मामला गांधीनगर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर की रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच 11वीं के दोनों छात्र अपने कमरे में बैठे थे. इसी दौरान 12वीं के कुछ छात्र वहां पहुंच गए और उन्होंने जूनियर छात्रों की रैगिंग लेनी शुरू कर दी. जब 11वीं के छात्रों ने इसका विरोध किया तो सीनियर छात्रों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.
आरोप है कि एक सीनियर छात्र ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से 11वीं के एक छात्र के सिर पर हमला कर दिया. जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा. जिससे हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्रों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा घायल छात्रों का इलाज कराया गया.
घायल छात्र के पिता का आरोप है कि इस गंभीर घटना की जानकारी न तो छात्रावास अधीक्षक द्वारा दी गई और न ही प्राचार्य द्वारा दी गई. 4 सितंबर की दोपहर उनके बेटे ने फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन देर शाम अंबिकापुर पहुंचे और बेटे को साथ लेकर गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों में डर का माहौल है, जबकि परिजनों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य पर घटना की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया. वहीं मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों में भी डर का माहौल बताया जा रहा है.
घायल छात्र प्रशांत के पिता अजय कुमार मार्को की शिकायत पर चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सभी छात्रावास में रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि सभी छात्र नाबालिग हैं या बालिग, इसकी पड़ताल की जा रही है. अब पुलिस जांच के साथ विद्यालय स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर भी परिजनों की नजर बनी हुई है. मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि छात्रावास में छात्र समूह में बंटे हुए हैं. शिक्षक दिवस की तैयारी को लेकर दोनों समूहों में कुछ विवाद हुआ. जिसके बाद जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी गई. हालांकि घायल छात्र के पिता का आरोप है कि रैगिंग का विरोध करने पर मारपीट की गई है.
इधर इस पूरे मामले में आदिवासी विकास विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है. इस बारे में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ललित शुक्ला ने बताया कि शिक्षक दिवस समारोह आयोजन को लेकर विवाद हुआ था. इसे रैगिंग से जोड़ना गलत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



